नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क 30 December 2023 : हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र का एक विशेष महत्व है। यह मंत्र कोई साधारण मंत्र नहीं है बल्कि बहुत शक्तिशाली मंत्र है। इस मंत्र का जाप अक्सर हर घर में कोई ना कोई अवश्य करता है, वहीं कई स्कूलों में भी बच्चों को गायत्री मंत्र सिखाया जाता है। लेकिन क्या हम इससे जुड़े महत्व और लाभ के बारे में जानते हैं? गायत्री मंत्र के उच्चारण मात्र से मानसिक विकार दूर होते हैं अथवा इस मंत्र के जाप से हर तरह के पाप और कष्ट दूर होते हैं।
आदिकाल से क्यों करते हैं गायत्री मंत्र का जाप
गायत्री मंत्र का हम आज से नहीं बल्कि आदिकाल से जाप करते आ रहे हैं क्योंकि ऐसी मान्यताएं हैं कि वेद पुराणों से भी पहले गायत्री मंत्र का सृजन हुआ था। तब से लेकर आज तक गायत्री मंत्र का जाप होते आ रहा है। गायत्री मंत्र का जाप करने से न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है बल्कि आपके मन और मस्तिष्क का भी विकास होता है। और यह मंत्र आपके सभी पापों का नाश करता है और आपकी रक्षा भी करता है।
गायत्री मंत्र का जाप करने का सही समय
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम्,
भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्!
आप गायत्री मंत्र का जाप कभी भी कर सकते हैं लेकिन गायत्री मंत्र का जाप करते वक्त आपको यह ध्यान रखना चाहिए की आपका मन शुद्ध है या नहीं क्योंकि कोई भी मंत्र अगर अशुद्धता के साथ किया जाए तो उसका फल नहीं मिलता है। वहीं आप को प्रातः काल उठते ही 8 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए । और अगर आप सुबह पूजा कर रहे हो तब या मंत्र आपको 108 बार करना चाहिए। और आप कहीं घर से बाहर जा रहे हो किसी यात्रा पर तब आपको गायत्री मां का जाप अवश्य करके जाना चाहिए इससे आपकी यात्रा मंगलमय होती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




