back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Special Mantra for New Year : नये साल में करें इन मंत्रों का जाप, जरूर बदलेगा भाग्य

हम अपने भाग्य को सही करने के लिए कई सारे उपाय करते हैं। कई ऐसे मंत्र हैं जिनका जाप करने से हमारे आसपास की नेगेटिविटी दूर होती है।

नई दिल्ली रफ्तार डिस्क 2 January 2024 : इस नए साल आप अपने और अपने परिवार की सुख शांति के लिए घर में पूजा अवश्य रखें। परिवार में मिलकर पूजा पाठ करने से आपका यह पूरा साल काफी सुखद बीतेगा। वहीं हम आपको ऐसे कई मंत्र बताएंगे जिनको प्रतिदिन नियम अनुसार जपने से इस नए साल पर आपके सारे काम बनेंगे। क्योंकि मंत्र’ का अर्थ होता है मन को एक तंत्र में बांधना। यदि अनावश्यक और अत्यधिक विचार उत्पन्न हो रहे हैं और जिनके कारण चिंता पैदा हो रही है, तो मंत्र सबसे कारगर औषधि है।

मंत्र जाप के समय इन बातों का रखें ध्यान

हम अक्सर कभी भी हम अक्सर कोई भी मंत्र कभी भी जपने लगते हैं लेकिन हर मंत्र का एक अलग नियम होता है वहीं हर समय कोई भी मंत्र नहीं जपना चाहिए। मंत्र जपते समय आपको एकदम पवित्र रहने के साथ-साथ मन में भगवान के प्रति निष्ठा और भाव रहना चाहिए। मंत्र जपने से पहले इस बात का अवश्य ध्यान रखें की आप मंत्र को एक जगह आराम से बैठकर करें अथवा जूते या चप्पल ना पहने हों।

इन मंत्रों का जाप करने से बनेंगे सब बिगड़े काम

शांति, सुख और समृद्धि हेतु मंत्र

ॐ नमो नारायण। या श्रीमन नारायण नारायण हरि-हरि।

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।

ॐ नारायणाय विद्महे।

मृत्यु पर विजय के लिए महामृंत्युजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे

सुगन्धिंपुष्टिवर्द्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धानान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।

दरिद्रतानाशक मंत्र

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:

संकट से मुक्ति हेतु

ॐ कालिके नम:।

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं परमेश्वरि कालिके स्वाहा।

इन सभी मित्रों का 108 बार जाप करें आपकी हर परेशानी दूर हो जाएगी। परंतु इस बात का ध्यान रखें यह मंत्र करते समय आपका मन कहीं और विचलित ना हो अर्थात पूरा ध्यान अपने भगवान और मंत्र पर ही दें।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...