नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।13 June 2024। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने का काफी महत्व है। अगर सच्चे मन से भक्त विष्णु जी की पूजा करता है तो भगवान खुश होकर उसकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं। साथ ही विधि-विधान के साथ पूजा करने से व्यक्ति को जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आप भगवान के मंत्रों का जाप कर सकते हैं इससे उनकी कृपा आप पर बनी रहेगी।
पूजा विधि
आज के दिन आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए और भगवान के मंदिर में जाकर उनके व्रत का संकल्प लेना चाहिए व्रत के संकल्प लेने के बाद आप उनकी पूजा के लिए पीला फूल, पीला लड्डू और पीला वस्त्र लाकर उन्हें अर्पित करें। इसके बाद धूपबत्ती दीपक जलाए।इसके बाद भगवान विष्णु के व्रत कथा का पाठ करें। और भगवान को भोग लगाकर उनकी आरती करके पूजा को समाप्त करें। आपको अपनी पूजा सफल बनाने के लिए कुछ चीजों का भी दान करना चाहिए।
इस प्रकार करें भगवान को प्रसन्न
विष्णु भगवान को पीला और लाल वस्त्र काफी ज्यादा पसंद है। भगवान विष्णु की पूजा करते समय पीला वस्त्र पहन के सर पर हल्दी का तिलक लगाएं, तो इससे भगवान की प्रशंसा आपके ऊपर बनी रहेगी। और आपके घर परिवार पर कोई भी मुसीबत नहीं आएगी।
विष्णु भगवान के साथ-साथ आप केले के पेड़ की भी पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। अगर आपके लिए की पेड़ की पूजा करते हैं तो भगवान विष्णु आपसे अत्यधिक प्रसन्न होते हैं।
इन मंत्रों का करें जाप
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
ॐ विष्णवे नम:
ॐ हूं विष्णवे नम:
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
ॐ अं वासुदेवाय नम:
ॐ आं संकर्षणाय नम:
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
ॐ नारायणाय नम:
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





