back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवी ज्येष्ठा- Goddess Jyeshta in Hindi

ज्येष्ठा हिन्दू धर्म की देवी हैं। ज्येष्ठा सौभाग्य और सुंदरता की देवी लक्ष्मी जी की बड़ी बहन मानी जाती हैं जो कि बिलकुल उनके विपरीत हैं। यह अशुभ घटनाओं और पापियों के अलावा आलस, गरीबी, दुख, कुरूपता से भी संबंधित मानी जाती हैं। इन्हें दुर्भाग्य की देवी कहा जाता है। इन्हें अपने घर से दूर रखने के लिए ही लोग इनकी पूजा करते हैं। इन्हें अलक्ष्मी के नाम से भी जाना जाता है। 

देवी ज्येष्ठा की जन्म कथा (Birth story of Devi Jyeshta)

पद्मपुराण का एक कथा के अनुसार जब देवताओं और राक्षसों के बीच अमृत पाने के लिए समुद्र मंथन किया गया तो सबसे पहले समुद्र से विष निकला जिसे शिव जी ने अपने कंठ में भर लिया। इसके बाद समुद्र मंथन से देवी ज्येष्ठा की उत्पत्ति हुई। उस समय उन्होंने लाल रंग के वस्त्र धारण कर रखें थे। इनकी पीठ ठीक लक्ष्मी जी के विपरीत थी। यानि जिस तरह यह जाती हैं उसकी दूसरी तरह लक्ष्मी जी का वास होता है। 

देवी ज्येष्ठा नकारात्मक का रूप (Incarnation of Devi Jyeshta)

देवी ज्येष्ठ का रूप बहुत ही सुंदर है। वह सदा लाल रंग के वस्त्र पहने रहती हैं। उनके चार हाथ है जिनमें से दो अभय और वर मुद्रा में रहते हैं तथा अन्य दो हाथों में तीर धनुष रहता है। इनका वाहन कौआ है। यह सदा कमल पर विराजमान रहती हैं। पीपल के पेड़ में अलक्ष्मी या माता ज्येष्ठा का वास होता है। 

देवी ज्येष्ठा का परिवार (Family of Devi Jyeshta)

देवी ज्येष्ठा का जन्म समुद्र मंथन के दौरान हुआ था। उनकी छोटी बहन लक्ष्मी जी हैं। देवी ज्येष्ठा का विवाह एक दुःसह नामक ब्राह्मण के साथ हुआ था। यह नास्तिक और पापियों के घर में निवास करती हैं।

देवी ज्येष्ठा से जुड़ी मुख्य बातें (Important Fact of Devi Jyeshta)

1. भारत के कुछ हिस्सों में इन्हें शीतला देवी के नाम से भी पूजा जाता है।2. इन्हें स्मॉल पॉक्स की देवी माना जाता है।3. इनके स्वरूप और लक्ष्मी विष्णु से संबंध के कारण वैष्णव भी कहा जाता है।4. इनका वाहन कौआ है जिसे दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है।5. देवी ज्येष्ठा पीपल पर निवास करती हैं।

देवी ज्येष्ठा के अन्य नाम (Other Names of Devi Jyeshta in Hindi)

  • वैष्णव

  • दरिद्र

  • धूमवती

  • शीतला देवी

देवी ज्येष्ठा के प्रसिद्ध मंदिर (Famous Temple of Devi Jyeshta)

1. देवी ज्येष्ठा मंदिर (Goddess Jyeshta Devi at Kailasanatha)2. ज्येष्ठेश्वरा मंदिर (Jyeshtheshvara Temple)3. श्री माता शीतला देवी मंदिर (Shri Mata Sheetla Devi Temple)4. शीतला माता मंदिर (Sheetla Mata Temple)5. ज्येष्ठा गौरी मंदिर (Jyeshta Gauri Temple

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...