back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mauni Amavasya 2024: आज है मौनी अमावस्या, गंगा में डुबकी लगाने से होगा पापों का नाश

मौनी अमावस्या काफी शुभ मानी जाती है इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से सभी पापों के नाश हो जाते हैं साथ ही इस दिन दान करने का बड़ा महत्व है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मौनी अमावस्या हर महीने कृष्ण पक्ष के अंतिम तिथि को पड़ती है। लेकिन माघ महीने में पड़ने वाली मौनी अमावस्या का काफी महत्व होता है। इस बार यह अमावस्या 9 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन नदी में स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करना चाहिए। और ऐसे कई मंत्र भी है जिनके जाप से आज के दिन भगवान आपसे प्रसन्न होते हैं।

मौनी अमावस्या का महत्व

आज के दिन दान करने का बहुत महत्व है। कहते हैं कि आज के दिन जो व्यक्ति गंगा नदी में स्नान करके दान करता है उसको मनचाहा फल मिलता हैं। और दुख, दर्द और काल से छूटकारा मिलता है। आज के दिन मौन रहने का भी एक नियम है। ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं होते और चंद्रमा मन का कारक होता है इसीलिए आज के दिन मन कमजोर होता है। ऐसे में आज के दिन आपको मौन रहना चाहिए। वहीं आज के दिन भगवान विष्णु और शंकर भगवान की पूजा करना चाहिए।

आज के दिन इन मंत्रों का करें जाप

ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि।

शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्’

ॐ नमः श्री वासुदेवाय।

ॐ नमः नारायणाय।

मौनी अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान

आज के दिन चावल का दान करना काफी शुभ माना जाता है इसलिए आज के दिन किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

आज के दिन सफेद तिल का दान करना बहुत शुभ होता है क्योंकि सफेद तिल दान करने से भगवान विष्णु की कृपा घर पर बनी रहती है।

आज के दिन आप तेल का भी दान कर सकते हैं तेल का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनसे आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अगर घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो आप आज के दिन वाला का दान करें ऐसा करने से भगवान की कृपा आप पर होती है और आपकी आरती की स्थिति जल्दी ठीक हो जाती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵