back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Union Cabinet Meeting: चुनाव से पहले बिहार को तोहफा, मोदी सरकार ने दो बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी

मोदी कैबिनेट ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बिहार और पड़ोसी राज्यों को 7,616 करोड़ रुपये की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट ने राज्य को बड़ा तोहफा दिया। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 सितंबर 2025 को मोकामा-मुंगेर हाईवे और भागलपुर-दुमका–रामपुरहाट रेलवे लाइन डबलिंग के लिए 7,616 करोड़ रुपये मंजूर किए। ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी सुधारेंगी, रोजगार बढ़ाएंगी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी।

इन नई परियोजनाओं की मंजूरी के साथ, मोदी सरकार अब तक बिहार को कुल 11 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति दे चुकी है। ये निवेश कनेक्टिविटी सुधारने, रोजगार सृजन और राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मोकामा से मुंगेर तक फॉर लेन हाईवे को हरी झंडी 

मोदी कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 3,169 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर–दुमका–रामपुरहाट रेलवे लाइन डबलिंग और 4,447 करोड़ रुपये की लागत से मोकामा–मुंगेर हाई-स्पीड कॉरिडोर के फोर-लेन निर्माण को मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बक्सर–भागलपुर कॉरिडोर का मोकामा–मुंगेर 82 किलोमीटर का यह खंड 4,447 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। यह दक्षिणी बिहार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिससे यात्रा समय में लगभग 1 घंटा की बचत होगी।

भागलपुर से रामपुरहाट तक डबल ट्रैक 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने 177 किलोमीटर लंबी भागलपुर–दुमका–रामपुरहाट रेलवे लाइन के दोहरीकरण को 3,169 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी। यह परियोजना बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली योजना है।

कई प्रोजेक्‍ट का स्‍वीकृत 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद रेलवे कार्गो में गिरावट के बाद अब बढ़त शुरू हुई है, मॉडल शेयर 29% तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में 11 लाख करोड़ रुपये के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं, जिससे रोजगार बढ़ रहा और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

बिहार चुनाव से पहले ऐसी घोषणाएं क्‍यों 

साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने से ऐसे में इससे पहले ऐसी घोषणाएं करने पर पूछे जाने सवाल पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, पीएम मोदी के सामने 12 से अधिक परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये परियोजनाएं सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि उन राज्यों में भी मंजूर की गई हैं, जहां इस समय चुनाव नहीं होने हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...