back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार की महिलाओं के लिए तेजस्वी यादव का ‘रिटर्न गिफ्ट’ रक्षाबंधन पर पूर्व CM ने किए बड़े चुनावी वादे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को कई बड़ी सौगातों का वादा किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को कई बड़ी सौगातों का वादा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद राज्य की महिलाओं को 2500 रुपये मासिक पेंशन, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

रक्षाबंधन पर खास संदेश

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि वे हर बहन के सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए काम करने का प्रण लेते हैं। साथ ही महिलाओं से अपील की कि वे इस रक्षाबंधन एक राखी अपने “तेजस्वी भैया” के नाम की भी बांधें।

चुनाव में समर्थन की अपील

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के हर घर में जाना संभव नहीं है, लेकिन वे हर घर की बहनों की भलाई के लिए नीतियां बना रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से वादा किया कि अगर वे सत्ता में आए तो बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, गरीबी और भ्रष्टाचार से उनकी रक्षा करेंगे।

पूरी तैयारी का दावा

तेजस्वी यादव ने भरोसा दिलाया कि उनकी सभी योजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार है। उन्होंने बहनों से आग्रह किया कि वे रक्षाबंधन पर राखी के साथ चुनाव में वोट देकर उन्हें मजबूत करें, ताकि बिहार को नंबर वन बनाया जा सके। तेजस्वी ने वादा किया कि सत्ता में आने पर महिलाओं को 2500 रुपये मासिक पेंशन, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि वे हर बहन की समृद्धि के लिए नीतियां बना रहे हैं और इन्हें लागू करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने मौजूदा नीतीश सरकार पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, “17 महीने की महागठबंधन सरकार ने यह साबित कर दिया था कि असंभव कुछ नहीं होता। तेजस्वी ने भरोसा दिलाया कि उनका पूरा ब्लूप्रिंट तैयार है और महिलाओं के समर्थन से बिहार को नंबर वन बनाया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...