back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का बयान, NDA नेताओं पर बरसे, बोले- ‘मुझे यदुमुल्ला बने रहने में कोई दिक्कत नहीं’

RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने एनडीए पर करारा वार किया। ‘यदुमुल्ला’ विवाद पर उन्होंने कहा, “अगर बेहतर बिहार की बात करना यदुमुल्ला कहलाता है, तो मुझे यदुमुल्ला बने रहने में कोई आपत्ति नहीं।”

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । छपरा विधानसभा सीट पर सियासी संग्राम तेज़ हो गया है। राजद उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर एनडीए नेताओं की बयानबाज़ी के बीच अब खेसारी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने तीखे शब्दों में पलटवार कर चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।

भोजपुरी अभिनेता और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने ‘यदुमुल्ला’ बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर बेहतर बिहार की बात करने पर उन्हें यदुमुल्ला कहा जाता है, तो उन्हें यह नाम मंजूर है। साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, मनोज तिवारी और रवि किशन पर भी तंज कसा।

‘यदुमुल्ला कहा जाए तो मुझे स्वीकार है’

छपरा विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने दावा किया कि पहले चरण में राजद को 100 में से 100 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा, “मेरे आने से सरकार बदल जाएगी, मैं तेजस्वी का छोटा भाई हूं।” एनडीए नेताओं पर तंज कसते हुए बोले, “चार दिन में सबको पागल कर दूंगा।”

राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने ‘यदुमुल्ला’ टिप्पणी पर पलटवार करते हुए खुलकर कहा कि बेहतर बिहार की बात पर उन्हें ‘यदुमुल्ला’ कहा जाए तो उसे स्वीकार है। उन्होंने शिक्षा सुधार और पलायन रोकने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और विरोधियों को कड़ी सख्त चुनावी चेतावनी भी दी।

‘तेज प्रताप को जवाब देना सही नहीं’- खेसारी लाल 

RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव को लेकर कहा, “वे मेरे बड़े भाई हैं, उन्हें जवाब देना जरूरी नहीं।” खुद को गरीब का बेटा बताते हुए खेसारी बोले, “मैं रोज़गार और शिक्षा की बात करता हूं, जबकि एनडीए नेता धर्म की राजनीति में उलझे हैं।”

‘मैं धर्म की राजनीति नहीं करता’- खेसारी लाल 

RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने कहा, “मैं ‘जय श्री राम’ कहता हूं, पर धर्म के नाम पर वोट मांगना गलत है। मैंने राम के भजन गाए हैं, पर शिक्षा और अस्पताल भी उतने ही जरूरी हैं।” उन्होंने चुनौती दी। “अगर एनडीए कल से कारखाने और कॉलेज शुरू कर दे, तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा।”

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵