back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं”, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता, अस्पताल ने दी हेल्थ अपडेट

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा नोट शेयर करते हुए अपने बेटे के आगमन की जानकारी दी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के मशहूर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों 7 नवंबर 2025 को एक प्यारे बेटे के माता-पिता बने हैं। इस खास मौके की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की। कैटरीना और विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारी खुशी का बंडल आ गया है। बहुत सारा प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।” पोस्ट को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में केवल एक शब्द लिखा – “धन्य।” 

अस्पताल ने दी हेल्थ अपडेट

इस बीच, जिस अस्पताल में कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया, वहां से दोनों की सेहत को लेकर अपडेट सामने आया है। HN रिलायंस हॉस्पिटल के बयान के मुताबिक, “कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को आज सुबह एक बेटा हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।” अस्पताल ने यह भी बताया कि बच्चे का जन्म सुबह 08:23:18 बजे हुआ था और दोनों की हालत पूरी अच्‍छी है। हालांकि, डिस्चार्ज की तारीख अभी तय नहीं की गई है। कैटरीना और विक्की के फैंस इस खुशखबरी से बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर बेटे के आगमन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई। कपल ने इस खास मौके की जानकारी साझा करते ही फैंस और दोस्तों की तरफ से प्यार और बधाइयों की बौछार हो गई। प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट पर लिखा, “बहुत खुश हूं! बधाई हो।” एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट किया, “ओएमजी! बधाई हो तुम दोनों को, बहुत खुश हूं।” वहीं सिंगर नीति मोहन ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए लिखा, “OMG!!!! बधाइयां।” 

इसके अलावा अर्जुन कपूर ने हार्ट इमोजी ड्रॉप किए, जबकि सोनम कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, “आप दोनों बहुत बढ़िया। मेरा सारा प्यार।” फैंस भी पीछे नहीं रहे। एक यूजर ने लिखा, “जूनियर विक्की का स्वागत है,” तो दूसरे ने कमेंट किया, “आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। भगवान मां और बच्चे को आशीर्वाद दे।” कैटरीना और विक्की के फैंस इस नए सफर की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर प्यार का सिलसिला लगातार जारी है।

गौरतलब है कि लंबे समय तक चली अटकलों के बाद कैटरीना और विक्की ने सितंबर में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। खबरों के अनुसार, वह अब इस खुशी के बाद एक लंबा मैटरनिटी ब्रेक ले सकती हैं। इस बीच, विक्की इस साल ‘छलावा’ में दिखाई दिए, जो 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। उनका अगला प्रोजेक्ट संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied, Happy/संतुष्ट, खुशहाल Origin / उत्पत्ति : Hindu Rashi / राशि : Vrishchik/ वृश्चिक Lucky Gemstone / शुभ रत्न...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵