back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Chunav: बिहार में SIR को लेकर राहुल-तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा, जानिए किन-किन जिलों से गुजरेगी यात्रा

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले Special Intensive Revision (SIR) को लेकर विपक्ष ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले Special Intensive Revision (SIR) को लेकर विपक्ष ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 अगस्त से ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे। इस यात्रा में उनके साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी रहेंगे। यात्रा की शुरुआत सासाराम से होगी और यह 15 दिन तक चलेगी। कुल 21 जिलों से गुजरने के बाद 31 अगस्त को आरा में इसका समापन होगा। इसके बाद 1 सितंबर को पटना में एक बड़ी रैली होगी।

क्यों हो रही है ‘वोट अधिकार यात्रा’

विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा रहा है। साथ ही फर्ज़ी मतदाताओं को सूची में जोड़ा जा रहा है, महागठबंधन का कहना है कि यह कदम सत्तारूढ़ NDA को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया जा रहा है। कांग्रेस, RJD, VIP और वामपंथी दल इसे ‘वोटबंदी’ और ‘दिनदहाड़े वोटों की डकैती’ करार दे रहे हैं।

कौन-कौन होंगे साथ?

इस यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अलावा VIP प्रमुख मुकेश साहनी वामपंथी दलों के नेता महागठबंधन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सभी नेता मंच साझा कर सार्वजनिक सभाओं में जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का स्वरूप भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तरह हाइब्रिड मोड में होगा।

यात्रा का पूरा रूट

17 अगस्त को सासाराम से शुरुआत होगी फिर, औरंगाबाद, गया, वज़ीरगंज, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर , भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण और फिर 31 अगस्त को आरा में समापन किया जाएगा। तो वहीं 1 सितंबर पटना में बड़ी चुनाव रैली की जाएगी। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में प्रस्तावित हैं। SIR को लेकर शुरू हुई यह ‘वोट अधिकार यात्रा’ आने वाले दिनों में चुनावी माहौल को और गरमा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Next CM: क्या सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री? जमुई से नीतीश कुमार ने कर दिया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई में आयोजित कार्यक्रम के...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...