नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना में पोस्टर वार शुरू हो गया है। बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर सूबे की राजनीति और सियासी सरगर्मी तेज होती दिख रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के भी सक्रिय राजनीति में आने की संभावना है। वो बिहार की सियासत में डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले ही पटना में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। पटना शहर में कांग्रेस ने जगह-जगह पोस्टर लगाया है। इसमें लिखा है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा।
यह पोस्टर कांग्रेस नेता रवि गोल्डन कुमार ओर से लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है- “2025 हरनौत विधानसभा चुनाव”। रवि कुमार ने खुद को प्रजा का बेटा और नालंदा के हरनौत विधानसभा क्षेत्र का भावी प्रत्याशी बताया है। पोस्टर में लिखा है, ‘राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, हरनौत की जनता जिसको चाहेगी राजा वही बनेगा।’
हरनौत सीट से चुनाव लड़ सकते निशांत कुमार
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार फिलहाल भले ही सक्रिय राजनीति प्रमुख रुप से नजर नहीं आ रहे है, लेकिन राजनीति के एंट्री को लेकर उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है। साथ ही पटना में लगे इन पोस्टरों से चर्चा को और गति मिली है। कहा जा रहा है कि, आने वाले विधानसभा चुनाव में निशांत के हरनौत से चुनाव लड़ने की संभावना है।
हरनौत सीट पर 2025 में महामुकाबले का संकेत
विधानसभा चुनाव से पहले इन पोस्टर ने हरनौत सीट से महामुकाबला होने की संकेत दे दिए है। पोस्टर में एक और सीएम के बेटे निशांत कुमार की तस्वीर लगी है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता रवि गोल्डन कुमार की। पोस्टर में दोनों के बीच हरनौत विधानसभा क्षेत्र से 2025 में मुकाबला दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है- ‘राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। हरनौत की जनता जिसको चाहेगी राजा वही बनेगा।’




