back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election 2025: JDU ने जारी की दूसरी लिस्ट, 44 उम्मीदवारों को मिला टिकट, कई मुस्लिम चेहरे भी शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इससे पहले पार्टी पहली लिस्ट में 57 नामों का ऐलान कर चुकी थी। यानी अब तक जेडीयू कुल 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर चुकी है।

कई नए चेहरे और महिला प्रत्याशी

इस नई सूची में पार्टी ने महिला उम्मीदवारों और नए चेहरों पर भी भरोसा जताया है। केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा को टिकट मिला है। शिवहर सीट से श्वेता गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं सुरसंड सीट से नागेंद्र राउत को मौका दिया गया है। इन नामों से साफ है कि नीतीश कुमार की पार्टी महिला भागीदारी और नई पीढ़ी को राजनीतिक मैदान में आगे लाने की कोशिश कर रही है।

मुस्लिम उम्मीदवारों को भी मिला मौका

जेडीयू की दूसरी लिस्ट में चार मुस्लिम चेहरों को टिकट दिया गया है। ये नाम हैं सबा जफर को आमौर सीट से मंजर आलम को जोखीहाट सीट से सगुफ्ता अजीम को अररिया सीट से और जमा खान चैनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, इन नामों से जेडीयू ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय को भी उचित प्रतिनिधित्व देना चाहती है। सूची में कुछ पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है। महाबली सिंह को काराकाट सीट, चेतन आनंद को नवीनगर सीट, सतीश साह को लौकहा सीट, चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को जहानाबाद सीट, ऋतुराज कुमार को घोसी सीट, और वशिष्ठ सिंह को करगहर सीट से मैदान में उतारा गया है। इससे स्पष्ट है कि जेडीयू ने टिकट बंटवारे में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जेडीयू ने इस बार चुनाव में संगठन को मजबूत करने और हर वर्ग तक पहुंच बनाने की रणनीति अपनाई है। पहली लिस्ट में जहां अनुभवी नेताओं को जगह दी गई थी, वहीं दूसरी लिस्ट में पार्टी ने महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों पर ज्यादा फोकस किया है। इससे साफ है कि जेडीयू का सीट शेयरिंग फार्मूला एनडीए के अंदर फाइनल हो चुका है और अब पार्टी प्रचार अभियान तेज करने की तैयारी में है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵