नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि इस सूची में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी का नाम नहीं है। इस लिस्ट में मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह, सरायरंजन से मंत्री विजय कुमार चौधरी, फुलवारी से श्याम रजक और कई पुराने चेहरों को टिकट मिला है। वहीं, बरबीघा और कुशेश्वरस्थान जैसी सीटों पर कुछ नेताओं के टिकट काट दिए गए हैं।
चिराग पासवान की दावे वाली सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार
जदयू ने अपनी पहली लिस्ट में उन चार सीटों पर भी प्रत्याशी उतारे हैं जिन पर एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान दावा कर रहे थे। इससे NDA के अंदर सियासी हलचल और बढ़ गई है। इसी के साथ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।
वीणा देवी की बेटी को टिकट, बड़े नेताओं को भी मिला मौका
गायघाट सीट से जदयू ने कोमल सिंह को टिकट दिया है। वे लोजपा (रामविलास) सांसद वीणा देवी की बेटी और एमएलसी दिनेश सिंह की पुत्री हैं। पहले चर्चा थी कि वे चिराग पासवान की पार्टी से उम्मीदवार बनेंगी, लेकिन सीट जदयू के खाते में आने पर वे जदयू प्रत्याशी बन गईं।
JDU उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
सोनबरसा – रत्नेश सदा
बहादुरपुर – मदन सहनी
गायघाट – कोमल सिंह
वैशाली – सिद्धार्थ पटेल
महनार – उमेश सिंह कुशवाहा
सरायरंजन – विजय कुमार चौधरी
राजगीर – कौशल कुमार
हरनौत – हरिनारायण सिंह
मोकामा – अनंत सिंह
फुलवारी – श्याम रजक
आलम नगर – नरेंद्र नारायण यादव
मीनापुर -अजय कुशवाहा
सकरा – आदित्य कुमार
कांटी – अजीत कुमार
भोरे – सुनील कुमार
हथुआ – रामसेवक सिंह
बरौली – मंजीत सिंह
जीरादेई – भीषण कुशवाहा
रघुनाथपुर – विकास कुमार सिंह
बड़हरिया – इन्द्रदेव पटेल
महाराजगंज – हेम नारायण साह
एकमा -धुमल सिंह
मांझी – रणधीर सिंह
परसा- छोटे लाल राय
राजापाकर- महेन्द्र राम
कल्याणपुर – महेश्वर हजारी
वारिसनगर – डॉ. मांजरीक मृणाल
समस्तीपुर – अश्वमेघ देवी
मोरवा – विद्यासागर सिंह निषाद
विभूतिपुर – रवीना कुशवाहा
हसनपुर – राज कुमार राय
चेरिया बरियारपुर -अभिषेक कुमार
मटिहानी – राजकुमार सिंह
अलौली – रामचंद्र सदा
खगड़िया – बब्लू मंडल
बेलदौर – पन्ना लाल पटेल
जमालपुर – नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा – रामानंद मंडल
शेखपुरा – रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा – डॉ. कुमार पुष्पंजय
अस्थावां – जितेन्द्र कुमार
इस्लामपुर – रूहेल रंजन
हिलसा – कृष्ण मुरारी शरण
नालंदा – श्रवण कुमार
मसौढ़ी – अरुण मांझी
संदेश – राधा चरण साह
जगदीशपुर – श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव – राहुल सिंह
राजपुर – संतोष कुमार निराला




