back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Elections 2025 : पटना में आज होगी चुनाव आयोग की अहम बैठक, राजनीतिक दलों के साथ होगी चर्चा

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सुझाव और विचार साझा किए जायेंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राजनीतिक दलों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया है। यह बैठक शनिवार को पटना के होटल ताज में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, बैठक में चुनाव की तैयारियों, चुनाव प्रचार के दिशा-निर्देश जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में पार्टी प्रतिनिधि और चुनाव आयोग के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो बिहार चुनाव के सुचारु संचालन के लिए जरूरी कदमों पर विचार करेंगे।

प्रत्येक दल से 3 प्रतिनिधि होंगे बैठक में शामिल

भारत निर्वाचन आयोग की बैठक में प्रत्येक राजनीतिक दल से तीन-तीन प्रतिनिधि को शामिल होने की अनुमति दी गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे और इसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 

चुनाव आयोग लेगा राजनीतिक दलों से सुझाव

बैठक में राजनीतिक दलों से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सुझाव लिए जाएंगे। बैठक में चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी और आयोग विभिन्न दलों के विचारों को भी सुनेगा। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दें।

बैठक में इन प्रमुख पार्टियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित होने वाली बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और सीपीआई (ML) लिबरेशन जैसे दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

चुनाव को लेकर बैठकों का दौर तेज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार JDU और NDA की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस और आरजेडी के शीर्ष नेता भी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बिहार में बैठकों का दौर चला रहे हैं। यह बैठकें आगामी चुनाव में अपनी-अपनी रणनीतियों पर चर्चा करने और उम्मीदवारों को तय करने के लिए हो रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...