back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के बाद मायावती ने पकड़ी बिहार की राह! सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, गठबंधन से किया इंकार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह राज्य की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्कबिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह राज्य की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बसपा नेता रामजी गौतम ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

अकेले लड़ेगी चुनाव, बनेगी तीसरी ताकत

रामजी गौतम ने कहा कि पार्टी इस बार पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है और खुद को राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करेगी। उनका मानना है कि बसपा के आने से एनडीए और महागठबंधन दोनों की राह कठिन हो जाएगी। इस चुनाव में बसपा मायावती के भतीजे आकाश आनंद को आगे करके युवा नेतृत्व की छवि दिखाना चाहती है। आकाश आनंद ने पटना में रोड शो कर अपनी मौजूदगी का एहसास भी कराया। भीड़ और उत्साह को देखकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखा।

कमजोर जनाधार को फिर से सक्रिय करने की कोशिश

हाल के वर्षों में बिहार में बसपा का प्रदर्शन कमजोर रहा है। 2000 में पार्टी ने 5 सीटें जीती थीं, 2005 में 2 सीटें मिलीं, और 2009 के उपचुनाव में एक सीट। लेकिन उसके बाद से पार्टी विधानसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाई। अब बसपा नए सिरे से अपने जनाधार को मजबूत करने में जुट गई है।

दलित-युवा वोट बैंक पर नजर

बसपा का ध्यान खासकर यूपी से सटे जिलों जैसे गोपालगंज, चंपारण और शाहाबाद क्षेत्र पर है, जहां दलित और पिछड़ा वर्ग की संख्या अधिक है। इसके अलावा, बिहार की लगभग 58% आबादी 25 साल से कम उम्र की है, जिसे लुभाने के लिए बसपा युवा चेहरा आकाश आनंद को आगे बढ़ा रही है। दलित समाज को जोड़ने के लिए बसपा ने हाल ही में पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में साहू जी महाराज की जयंती पर बड़ा सम्मेलन आयोजित किया। इसमें बिहार भर से पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कदम को बसपा की “सोशल इंजीनियरिंग” रणनीति के तहत देखा जा रहा है। बसपा के इस ऐलान से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। भले ही बसपा का परंपरागत जनाधार सीमित हो, लेकिन यदि आकाश आनंद युवा वोटरों को लुभाने में कामयाब रहे, तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...