back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Elections: ‘हम ही सरकार बनाएंगे, हम ही डिप्टी CM बनेंगे, महागठबंधन बैठक के बाद मुकेश सहनी का बड़ा दावा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के दलों की बड़ी बैठक पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर हुई। करीब 5 घंटे चली इस बैठक में सीट बंटवारे, चुनाव रणनीति और नेतृत्व के मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के दलों की बड़ी बैठक पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर हुई। करीब पांच घंटे चली इस बैठक में सीट बंटवारे, चुनाव रणनीति और नेतृत्व के मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी, वाम दलों के प्रमुख नेता मौजूद रहे।

 मुकेश सहनी का बयान बना चर्चा का विषय

बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों ने जब वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी से सवाल किया कि “डिप्टी सीएम कौन होगा? तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया ये भी कोई कहने की बात है क्या? शुभ शुभ बोलो यार… हम ही सरकार बनाएंगे और हम ही डिप्टी सीएम बनेंगे। उनका यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सहनी का यह बयान न सिर्फ आत्मविश्वास दिखाता है, बल्कि महागठबंधन के अंदर सीटों और पदों की खींचतान पर भी एक संकेत देता है।

 सीट बंटवारे पर लंबी बातचीत

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बनाने की कोशिश की गई। राजद इस बार ज्यादा सीटें अपने पास रखना चाहती है, जबकि कांग्रेस और वीआईपी दोनों अपने-अपने प्रभाव वाले इलाकों में ज्यादा हिस्सेदारी मांग रहे हैं। हालांकि, अब तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है। तेजस्वी यादव ने बैठक में सभी दलों से कहा कि चुनाव से पहले एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जनता हमें एक विकल्प के रूप में देख रही है, इसलिए समर्पण और सहयोग जरूरी है।

‘सन ऑफ मल्लाह’ की सियासी चाल

मुकेश सहनी, जिन्हें सन ऑफ मल्लाह कहा जाता है, ने हमेशा पिछड़े वर्ग और मछुआरा समाज के अधिकारों की आवाज उठाई है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब वे अपनी पार्टी वीआईपी को महागठबंधन में एक मजबूत स्थिति दिलाने की कोशिश में हैं। उनकी महत्वाकांक्षा साफ है सिर्फ सहयोगी नहीं, बल्कि सत्ता साझेदार के रूप में खुद को स्थापित करना।

महागठबंधन में हलचल, NDA की निगाहें भी टिकीं

सहनी के इस बयान से महागठबंधन के भीतर हलचल मच गई है। जहां राजद समर्थक इसे “आत्मविश्वास का इज़हार” बता रहे हैं। वहीं कुछ नेताओं का मानना है कि यह बयान ‘पावर शेयरिंग’ को लेकर जल्दबाजी भरा कदम है। उधर, एनडीए खेमे में भी इस बयान को लेकर हलचल है। भाजपा नेताओं का कहना है कि महागठबंधन अंदर से बिखरा हुआ है और सबको कुर्सी की चिंता है। अब सबकी निगाहें अगली समन्वय बैठक पर टिकी हैं, जहां सीट बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है।

महागठबंधन की रणनीति होगी एकजुट होकर नीतीश कुमार और भाजपा गठबंधन को चुनौती देना।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...