back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Chunav: ‘मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है’ बोले पप्पू यादव- दो नेता और दो अफसर मेरी जान लेना चाहते हैं

सांसद पप्पू यादव ने Y+ सुरक्षा हटने पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया। संजय झा पर निशाना साधते हुए कहा, दो नेता और दो अफसर मिलकर मेरी जान के दुश्मन बने हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक महीना पहले Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, लेकिन सिर्फ एक महीने के अंदर ही यह सुरक्षा हटा ली गई। पप्पू यादव का कहना है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है और इसके पीछे राजनीति से जुड़ी बड़ी साजिश है।

“दो नेता और दो अफसर मेरी हत्या की साजिश कर रहे”

सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि बिहार के दो बड़े नेता और दो वरिष्ठ अधिकारी मिलकर उनकी हत्या की योजना बना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी इन्हीं लोगों की होगी।

संजय झा पर निशाना, सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा दावा

पप्पू यादव ने जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय झा ने भाजपा नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी ही पार्टी बेच दी है। यही नहीं, पप्पू यादव ने दावा किया कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक संभावनाओं का सौदा भी किया गया है।

”भाजपा नेता को किसी भी कीमत पर नहीं बनने दूंगा मुख्यमंत्री”

सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साफ कहा कि वह किसी भी हालत में भाजपा नेता को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमांचल, कोसी और मिथिला इलाके में भाजपा को चुनौती देने वाला वह अकेले हैं, इसलिए उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों से अपील

अपनी जान के खतरे की आशंका जताते हुए पप्पू यादव ने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से तुरंत Y+ सुरक्षा बहाल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराने की भी अपील की। इस खबर से साफ है कि बिहार की सियासत में एक बार फिर गरमाहट बढ़ गई है और आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...