back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election Results: सियासी महकमे में हलचल तेज! तेजस्वी-नीतीश को मात, मोदी के हनुमान ने बदला सारा खेल

पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 19.46% वोट पाकर 74 सीटें जीती थीं, जबकि सहयोगी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू तीसरे नंबर पर रही थी।

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव की वोट गिनती आज जारी है। राज्य की कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला कड़ा देखा जा रहा है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक एनडीए बिहार में शानदार प्रदर्शन कर रहा है, जबकि जेडीयू और बीजेपी के खेमे में जश्न और उत्साह का माहौल है।

बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक एनडीए की सरकार एक बार फिर मजबूत दिखाई दे रही है। वहीं, महागठबंधन के सभी दलों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, जो चुनावी मुकाबले को रोमांचक बनाता दिख रहा है।

पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 19.46% वोटों के साथ 74 सीटें जीती थीं। वहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सहयोगी जेडीयू ने 122 सीटों पर लड़कर 15.39% वोट हासिल किए और 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

पिछली बार का कैसा प्रदर्शन

पिछले चुनाव में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एनडीए से अलग होकर 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ एक सीट जीत पाई थी। लेकिन इस बार उनकी पार्टी का प्रदर्शन बेहद शानदार नजर आ रहा है।

LJP(R)ने पलटा पासा

2025 के रुझानों के मुताबिक एलजेपी 22 सीटों पर आगे चल रही है। इस बार एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत बीजेपी और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, जबकि एलजेपी (पी) ने 29, एचएएम ने 6 और आरएलएम ने 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए।

क्या है अब तक का रुझान?

अब तक के रुझानों के मुताबिक, एनडीए में शामिल दलों में बीजेपी 85, जेडीयू 75, एलजेपी (आर) 22, हिन्दुतानी आवाम मार्च 4 और आरएलएम 2 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं विपक्षी महागठबंधन में आरजेडी 36, कांग्रेस 6, वीआईपी 1 और लेफ्ट 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

इस चुनाव में महागठबंधन के तहत आरजेडी ने 143, कांग्रेस 60, सीपीआई माले 20, वीआईपी 11, सीपीआई 6 और सीपीएम 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। रुझानों से स्पष्ट है कि इस बार जनता ने विकास की गारंटी पर भरोसा जताया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...