back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election 2025: SIR के बीच BLO से सुपरवाइजर तक का बढ़ा मानदेय, चुनाव से पहले EC कर्मियों को तोहफा

बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच चुनाव आयोग ने बूथ लेवल पदाधिकारी (BLO) समेत अन्य कर्मियों के मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्‍ट और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भारतीय चुनाव आयोग सवालों के घेरे में है। चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष लामबंद है। आयोग पर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए विपक्ष लगातार सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करवा रहा है। 

इस बीच, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चलाया गया वोटर लिस्ट रिवीजन अभियान के बाद चुनाव आयोग से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। चुनाव आयोग ने चुनाव में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच चुनाव आयोग ने बूथ लेवल पदाधिकारी (BLO) समेत अन्य कर्मियों के मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने बीएलओ और अन्य कर्मियों का मानदेय में दोगुना बढ़ोत्‍तरी किया गया है। 

BLO और सुपरवाइजर के मानदेय में बढ़ोत्‍तरी

बिहार चुनाव और SIR के बीच अब BLO को अब 6000 के बजाय 12000 रुपये मानदेय मिलेगा। वहीं, वोटर लिस्ट रिवीजन के काम के लिए उन्हें अलग से 6000 रुपये का विशेष भत्ता भी मिलता रहेगा। BLO सुपरवाइजर के मानदेय को भी 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, वरीय अधिकारियों जैसे AERO और ERO को भी चुनाव आयोग भत्ता मिलेगा।

AERO, ERO का भी बढ़ाया मानदेय

इसके अलावा, रिवीजन के काम के लिए जो BLO को 1 हजार रुपये का अतिरिक्त मानदेय मिलता था, अब उसे भी बढ़कर 2000 रुपये मिलेगा। इसके साथ ही, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) को 30 हजार रुपये और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) को 25 हजार रुपए का मानदेय देने का फैसला लिया गया है। इन्हें अब तक कोई भत्ता या मानदेय नहीं मिल रहा था। शनिवार को चुनाव आयोग ने इस संबंध में बड़ी जानकारी दी। 

बता दें कि, बीते 10 सालों से BLO और सुपरवाइजर के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। नया मानदेय देश भर में लागू होगा। बिहार से शुरू हुआ वोटर लिस्ट रिवीजन का काम अन्य राज्यों में भी होगा, इसे देखते हुए आयोग ने यह फैसला लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵