back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए, बिहार का बच्चा रंगदार नहीं डॉक्टर बने- सीतामढ़ी में RJD पर गरजे PM मोदी

बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने RJD और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने आरजेडी और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार को अब “कट्टा सरकार” नहीं चाहिए, बल्कि एक ऐसी सरकार चाहिए जो विकास और शिक्षा पर ध्यान दे। पीएम मोदी ने कहा,“मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं, आपका आशीर्वाद लेने। आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य इस चुनाव से तय होगा। इसलिए यह चुनाव बहुत अहम है।

”बिहार का बच्चा रंगदार बने या डॉक्टर?”

सभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी नेताओं के प्रचार में साफ दिखता है कि वे बिहार के बच्चों को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा,“RJD वाले बच्चों से कहलवा रहे हैं कि उन्हें रंगदार बनना है। बताइए, बिहार का बच्चा रंगदार बने या डॉक्टर बने। इसके बाद उन्होंने भीड़ से जवाब मांगा तो लोगों ने ज़ोर से कहा, डॉक्टर! मोदी बोले, अब बिहार का बच्चा रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, जज और वैज्ञानिक बनेगा। अब बिहार में हैंड्सअप करवाने वालों की जगह नहीं है, अब तो स्टार्टअप और इनोवेशन करने वाले युवाओं की जरूरत है। हम बच्चों के हाथ में कट्टा नहीं, किताब और कंप्यूटर दे रहे हैं। बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए पीएम मोदी का तीखा वार प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “ये लोग खुलेआम कह रहे हैं कि भैया की सरकार आएगी तो फिरौती, कट्टा और दोनाली का राज लौटेगा। बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए, बिहार को कुशासन नहीं चाहिए। बिहार को ईमानदार और विकास करने वाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को विकसित बिहार बनाएगी, जहां उद्योग, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी

15 साल में एक भी बड़ा कारखाना नहीं लगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने 15 साल के शासन में बिहार को पिछड़ा बना दिया। इन लोगों को उद्योग की एबीसीडी भी नहीं आती। 15 साल के जंगलराज में न कोई बड़ा कारखाना लगा, न कोई मेडिकल कॉलेज बना। मिथिला की मिलें और फैक्ट्रियां बंद हो गईं। उन्होंने कहा कि एनडीए ने हर क्षेत्र के लिए अलग योजनाएं बनाई हैं। कहीं फूड प्रोसेसिंग पर काम हो रहा है, कहीं पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार में टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री भी तेजी से बढ़ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...