back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में पत्रकारों को नीतीश कुमार की सौगात! अब हर महीने मिलेंगे 15 हजार रुपये, आश्रितों को भी मिलेगा लाभ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कई अहम घोषणाएं कर रहे हैं। इस कड़ी में अब उन्होंने राज्य के पत्रकारों को बड़ी राहत देते हुए उनकी पेंशन राशि बढ़ाने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कई अहम घोषणाएं कर रहे हैं। इस कड़ी में अब उन्होंने राज्य के पत्रकारों को बड़ी राहत देते हुए उनकी पेंशन राशि बढ़ाने का ऐलान किया है।

अब पत्रकारों को मिलेगी 15 हजार रुपये मासिक पेंशन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी कि अब बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति माह कर दी गई है। यह फैसला उन पत्रकारों पर लागू होगा जो इस योजना के तहत पात्र हैं।

मृत पत्रकारों के आश्रितों को भी मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जिन पत्रकारों की मृत्यु हो चुकी है, उनके पति या पत्नी आश्रित को भी अब पेंशन के रूप में हर महीने 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहले यह राशि सिर्फ 3 हजार रुपये थी। नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए लिखा, “लोकतंत्र में पत्रकारों की अहम भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार की कोशिश है कि पत्रकारों को निष्पक्ष तरीके से काम करने और सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान के साथ जीवन यापन का अवसर मिले।

चुनाव से पहले लगातार घोषणाएं

बता दें कि बिहार में विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में हो सकते हैं। नीतीश सरकार इस बीच लगातार ऐसी घोषणाएं कर रही है, जो जनता और विभिन्न वर्गों को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों की औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीखें तय की जाएंगी। संभावना है कि यह दो या तीन चरणों में आयोजित होंगे। पत्रकारों की पेंशन में यह बढ़ोतरी उनके आर्थिक और सामाजिक सम्मान को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके जरिए सरकार यह संकेत दे रही है कि वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का पूरा सम्मान करती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...