back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत का बड़ा बयान, कहा-लालू प्रसाद हमारे अंकल लेकिन…

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब खुलकर मीडिया के सामने आ रहे हैं और अपने बयानों से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब खुलकर मीडिया के सामने आ रहे हैं और अपने बयानों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लेकर बयान दिया, जिसे सुनकर तेजस्वी यादव भी हैरान रह सकते हैं।

‘लालू प्रसाद हमारे अंकल, लेकिन…’

बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत कुमार ने लालू प्रसाद यादव को अपना अंकल बताया, लेकिन साथ ही 2005 से पहले के शासन की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि उस दौर में बिहार की हालत बहुत खराब थी, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है।

मेरे पिता ने बिहार को विकास की राह पर लाया – निशांत

निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 19 सालों में बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। मेरे पिता ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। आज हर क्षेत्र में राज्य का विकास हो रहा है। नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवालों पर भी निशांत कुमार ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता बिल्कुल स्वस्थ हैं और अभी 38 जिलों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ मंच साझा किया। क्या आपको कोई परेशानी नजर आई? उन्होंने दावा किया कि उनके पिता अगले पांच साल तक बिहार की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

राजनीति में आने से फिर किया किनारा

जब निशांत कुमार से राजनीति में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि यह जनता पर निर्भर करता है कि वे किसे नेता बनाती है। मेरे पिता निष्काम भाव से सेवा करते हैं, और यह मुझे बहुत अच्छा लगता है। राजनीति की तरह ही शादी के सवाल पर भी निशांत ने चुप्पी साध ली। उन्होंने इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की। एक दिन पहले ही निशांत कुमार ने कहा था कि एनडीए को यह घोषणा करनी चाहिए कि अगला चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और सरकार भी उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी। निशांत कुमार के ये बयान आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उनके सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि आगे वे क्या कदम उठाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵