back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव से पहले बिहार में 3 पाकिस्‍तानी आतंकी घुसे, खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ी, प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तीन पाकिस्तानी आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। ये तीनों ही आतंकी जैश-ए-मौहम्मद से जुड़े होने की खबर है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन परीक्षण (SIR) का मुद्दा गरमाया हुआ है। विपक्ष लगातार सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहा है। इस मुद्दें को लेकर कांग्रस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे है। 

ले‍किन इस यात्रा के बीच और चुनाव से पहले बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, तीन पाकिस्तानी आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। बिहार में जैश-ए-मौहम्मद के तीन आतंकियों के घुसने की खबर है। इसको लेकर गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया। 

आतंकियों के घुसे जाने के खबर मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। बिहार के सभी जिले और राज्‍य की सीमा से सटे जिलों में बिहार पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, नेपाल के रास्ते ये सभी पाकिस्‍तानी आतंकवादी बिहार पहुंचे। पाकिस्तानी आतंकी हसनैन, आदिल और उस्मान की फोटो जारी की गई है।

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे आतंकी 

मिली जानकारी के अनुसार, ये तीनों आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। तीनों पाकिस्तानी हैं। हसनैन अली रावलपिंडी का रहने वाला है। आदिल हुसैन उमरकोट का रहने वाला है। वहीं, तीसरा मो. उस्मान बहावलपुर का निवासी है। बताया गया है कि ये तीनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। पुलिस मुख्यालय ने तीनों वांछित आतंकियों की तस्वीर सार्वजनिक करते हुए उनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों तक पहुंचा दी है। ताजा खुफिया इनपुट के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा कड़ी कर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अगस्त के दूसरे सप्ताह में पहुंचे थे काठमांडू

हैरान करने वाली जानकारी यह है कि ये तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही काठमांडू पहुंच चुके थे और पिछले हफ्ते बिहार में घुसे। अब जाकर सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक लगी है। आशंका जताई जा रही है कि वे देश के किसी हिस्से में आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना बना सकते हैं।

बिहार दौरे पर जा रहे कई बड़े नेता

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के खुफिया नेटवर्क को सक्रिय कर संदिग्धों पर नजर रखने और ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हाई अलर्ट ऐसे समय पर जारी हुआ है जब बिहार में SIR का मुद्दा सियासी बहस के केंद्र में है और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के कई बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵