back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: सलमान ने सांप के जहर वाले मामले पर एल्विश की ली चुटकी, कहा- ‘विश से पुराना नाता…’

बिग बॉस 19 के होस्‍ट सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर एल्विश यादव को उनके कथित सांप के जहर वाले मामले पर तंज कसा। सलमान खान की इस टिप्‍पणी पर एल्विश भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ‘बिग बॉस 19’ का वीकेंड का वार इस बार भी दर्शकों के लिए मज़ेदार और रोमांचक साबित हुआ। शो में जमकर मजाक-मस्‍ती चल रही है। वही, कई बार घर के अंदर विवाद और झड़प भी देखा गया है। इस बार शो में एल्विश यादव की एंट्री ने माहौल में हंसी-ठिठोली और मस्ती का रंग भर दिया।

दरअसल, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव इस बार घर में एक खास टास्क लेकर आए थे, जिसका नाम था ‘पॉयजन एंड एंटीडोट’ यानी जहर और इलाज। लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब सलमान खान ने एल्विश के पुराने विवाद का जिक्र कर मजाकिया चुटकी ले डाली।

सांप के जहर मामले पर सलमान का तंज 


बता दें कि, शो की शुरुआत में जब एल्विश यादव मंच पर आए, तो सलमान खान मुस्कुराते हुए बोले, “आए हैं एल्विश यादव, जो सिस्टम हैंग कर देंगे।” इसके जवाब में एल्विश ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं घरवालों के अंदर का जहर निकालने आया हूं।” इस पर सलमान ने तुरंत तंज कसते हुए कहा, “विष से तो आपका पुराना नाता है।” एल्विश भी मुस्कुराते हुए बोले, “काफी पुराना।”


एल्विश यादव पर क्‍या है आरोप 


इसके बाद सलमान खान ने तीखी चुटकी मारते हुए कहा, “अच्छा, अब इलाज भी करने लगे हो क्या?” सलमान का इशारा सीधे एल्विश यादव के स्नेक वेनम केस की ओर था, जो कुछ महीने पहले सुर्खियों में रहा। उस रेव पार्टी मामले में उन पर सांप का जहर इस्तेमाल करने का आरोप लगा था, लेकिन एल्विश ने सभी आरोपों से साफ़ इनकार किया। केस अब भी जांच के दायरे में है।

‘पॉयजन एंड एंटीडोट’ टास्क


वही, सलमान के साथ हंसी-ठिठोली के बाद एल्विश सीधे बिग बॉस के घर पहुंचे और उन्होंने ‘पॉयजन एंड एंटीडोट’ टास्क की शुरुआत की। इस टास्क के दौरान घरवालों ने एक-दूसरे पर खुलेआम निशाने साधे। 

सबसे पहले जीशान कादरी ने कुनिका सदानंद को एंटीडोट दिया और कहा, “अगर घर में 100 मुद्दे हुए हैं, तो 95 में कुनिका जी जरूर हैं।” वहीं, अभिषेक बजाज ने फरहाना भट्ट को निशाने पर लेते हुए कहा, “जहर की बात हो और फरहाना का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन तू इतनी इंपॉर्टेंट नहीं, वापस बैठ जा।”

अमाल मलिक ने कूटनीति दिखाते हुए एंटीडोट अशनूर कौर को दिया और कहा कि वह ग्रुप की लीडर हैं। इस पर एल्विश यादव ने मस्ती भरे अंदाज में कहा, “इसे जितना भी एंटीडोट दो, इसका जहर खत्म नहीं होगा।” दरअसल, एल्विश की एंट्री और टास्क ने ‘बिग बॉस’ के घर में खूब धमाल मचाया और दर्शकों का मनोरंजन किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई वाली वायरल पोस्ट का सच आया सामने, जानिए क्या है मामला

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...