नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क इस हफ्ते बिग बॉस 17 के घर से बेघर होने के लिए 9 सदस्य नॉमिनेटेड हैं। फिनाले के इतने करीब पहुंचकर जो भी शो से बाहर निकलेगा, उसके लिए ये बेहद निराशाजनक होगा। बिग बॉस 17 का सफर 17 प्रतियोगियों के साथ शुरू हुआ था, लेकिन केवल शीर्ष 5 खिलाड़ी ही फिनाले तक पहुंच पाएंगे। इसी बीच एक वोटिंग लिस्ट भी सामने आ रही जिसके आधार पर फैन्स अनुमान लगा रहे हैं कि अभिषेक कुमार शो जीत सकते हैं।।
वोटिंग की रेस में अभिषेक ने मारी बाजी
बिग बॉस 17 को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार वोटिंग हो रही है। अब एक पोल का अपडेट आया है। जहां 3 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। इस वोटिंग पोल ने मुनव्वर फारूकी के आगे अभिषेक कुमार ने बाजी मार ली है।इस वोटिंग में अभिषेक को 58% वोट मिले हैं, जबकि मुनव्वर को सिर्फ 42% वोट मिले हैं। फिनाले से पहले सामने आया यह पोल को देख कर दर्शक ये अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिषेक कुमार बिग बॉस के विजेता बनेंगे। हालांकि, जब तक विजेता की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
समर्थ जुरेल हो सकते हैं घर से बेघर
समर्थ जुरेल की एविक्शन ककी खबरें हर तरफ से आ रही है वहीं सोशल मीडिया का बड़ा प्लेटफॉम ‘ X ‘ पर ‘@BBossLivefeed’ के में एक पोस्ट शेयर की गई है। जिसमें समर्थ जुरेल के घर से एविक्ट होने की जानकारी मिल रही है। आप को बता दें कि इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा वोट्स इस हफ्ते अभिषेक कुमार को मिले हैं। उनके बाद दूसरे नंबर मुनव्वर फारूकी हैं। वहीं, तीसरे पर मनारा चोपड़ा, चौथे पर विक्की जैन और पांचवें पर आयशा खान हैं। बॉटम 2 खिलाड़ियों की बात करें तो छठे नंबर पर अरुण माशेट्टी हैं, जबकि सबसे कम वोट्स के साथ सातवें नंबर पर समर्थ जुरेल हैं।अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करे – www.raftaar.inं





