नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में आयशा ने मुनव्वर फारूकी के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है। मुनव्वर द्वारा नॉमिनेट किए जाने के बाद आयशा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आयशा ने कहा कि मुनव्वर उनके साथ-साथ किसी और लड़की से भी बात कर रहे थे और उन्होंने उसे रिश्ता भी भेजा था। इन आरोपों पर मुनव्वर ने अपनी सफाई दी, हालांकि अपनी सफाई में मुनव्वर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर इल्ज़ाम लगाते नज़र आए। उनके आरोपों पर नाज़िला ने भी रिएक्ट किया है।
आएशा ने क्या आरोप लगाए
बिग बॉस 17 में मुनव्वर के द्वारा नॉमिनेट होने के बाद आयशा ने उन पर गंभीर होने पर आयशा काफी गुस्सा हो गई और मुनव्वर को कई सारी बातें सुनाने लगी। आयशा ने मुनव्वर पर नए आरोप लगाए की शो में आने से पहले मेरे और नाजिला के अलावा भी किसी तीसरी लड़की को शादी का रिश्ता भेज के आये थे। इस बात को सुनते ही घर वाले मुनव्वर को काफी कुछ सुनाने लगें। आयशा के बार-बार बोलने पर मुनव्वर एकदम परेशान हो गए और कन्फेशन रूम में जाने की मांग करने लगे। मुनव्वर ने आयशा से बात करते हुए सारे घर वालों के सामने बताया की ‘ हा मुझसे गलती हो गई थी। मैं चाहते था, कि मैं ऐसी लड़की से शादी करू जो मेरे बच्चे की अच्छी मां साबित हो,इसी लिए मैंने शादी की बात की थी।’
Sadakat Khan &Nazila Sitaish e72904ae_0a12_4e66_ac71_f5666a4e37d5.jpg
मुनव्वर के इल्जामों पर नाजिला का पलट वार
मुनव्वर ने अपनी सफाई देते हुए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला पर कई सारे इल्जाम लगाए। मुनव्वर ने नेशनल टेलीविजन पर इस बात का दावा किया कि नजिला उनके बेटे को बोर्डिंग स्कूल में भेजना चाहती थीं। उन्होंने ये भी कहा कि जब उनकी बहन आई हुई थीं तब नाजिला ने उनपर अपनी ही बहन के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था। मुनव्वर ने बताया कि वह नाजिला से डरते थे इसलिए उनसे ब्रेकअप नहीं कर पाते थे क्योंकि उन्होंने उन्हें धमकी दी थी कि जब वह उन्हें छोड़कर चले जाएंगे इसके बाद वो उन्हें बर्बाद कर देगी। इस एपिसोड के बाद नाजिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मुनव्वर पर निशाना साधा है। वो लिखती है कि, “यह शर्म की बात है कि लोग खुद को बचाने के लिए झूठ बोलते हैं।” नाजिला के पोस्ट शेयर करने के बाद मुनव्वर के दोस्त ‘सदाकत’ ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, ‘शर्म की बात तो ये है कि लोग खुदकी सच्चाई जानते हुए भी दूसरों को आईना दिखाते हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





