back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss17: विक्की जैन की मां बोलीं- सिम्पैथी के लिए सुशांत का नाम ले रही अंकिता, हम नहीं थे शादी के पक्ष में

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट विक्की जैन की मां ने अंकिता की शादी से जुड़ा राज खोला है जिसे जानकर सब काफी हैरान हैं। इसके अलवा उन्होंने अंकिता के ऊपर सुशांत के नाम से सहानुभूति लेने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में फैमिली वीक चल रहा है। वहीं घर के कंटेस्टेंट विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मां के घर में आते ही हंगामा शुरू हो गया है। इसके साथ ही विक्की की मां का एक इंटरव्यू भी वायरल है, जिसमें वो कह रही हैं कि अंकिता और विक्की की शादी में परिवार की सहमति नहीं थी, विक्की का मन था इसलिए सब मान गए थे।

शादी के खिलाफ था विक्की जैन का परिवार

विक्की जैन की मां ने कहा कि विक्की और अंकिता की शादी के सपोर्ट में नहीं थे घरवाले। विक्की जैन की मां ‘पिंकविला’ से बातचीत में कह रही हैं, “दूसरों को सुधारने के लिए पहले खुद को सुधारना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि आप कैसे भी रहें और दूसरे को सुधारें, अंकिता से शादी तो विक्की ने की है, हम तो इस शादी के सपोर्ट में ही नहीं थे और अगर इन दोनों का रिश्ता बिगड़ा है तो यही दोनों सुधारेंगे।”

विक्की जैन की मां ने किया चौंकाने वाला दावा,सहानुभूति के लिया सुशांत का नाम

अंकिता की सास हाल ही में ‘सास बहू और साजिश’ में बात कर रही थीं, और उन्होंने अभिनेत्री पर सहानुभूति हासिल करने के लिए सुशांत के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। विक्की जैन की मां ने कहा, “अंकिता सुशांत का नाम ले रही है। ऐसा लगता है कि वह अपने लिए सहानुभूति लेने की कोशिश कर रही है।अंकिता एक अच्छी बहु है लेकिन अभी मैं उसकी अच्छाई नहीं देख नहीं पा रही हूं।” विक्की कि मां की बात सुनकर कई दर्शकों को अंकिता के लिए काफी बुरा लग रहा है। तो कई यूजर्स लिख रहे हैं- कहां फंस गई अंकिता।

अभिषेक कुमार ने एक बार फिर दिखाया टास्क के दौरान अग्रेशन

बिग बॉस 17 के घर में नॉमिनेशन के टास्क के दौरान अभिषेक कुमार का फिर से अग्रेशन देखने को मिला है। हालांकि बिग बॉस के बार-बार उन्हें समझाने पर भी वह नहीं सुधर रहे हैं। ताश के दौरान अंकिता और अभिषेक की आपस में बहस होती है जिसके बाद अभिषेक सारे घर वालों को सिद्धार्थ शुक्ला का फेमस डायलॉग 1,2,3,4,5 बोलते हुए घरवालों से कहते है कि मैं अकेला लड़ रहा हूं। इसके बाद अंकिता लोखंडे उन्हें गौतम गुलाटी का टैग देते हुए कहती है अभिषेक दिखाना चाहते है कि वह अकेले हैं और हम सब घर वाले उन्हें परेशान कर रहे हैं। वहीं नॉमिनेशन पूरा होने के बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकिता और ईशा को छोड़कर सारे घर वाले नॉमिनेटेड है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵