नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं बीते दिन इसका एक नया प्रोमो भी रिलीज हुआ,जिसमें सलमान खान यह कहते हुए दिखाई दिए की 17, 18 सालों में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। जब घर में ही घर वालों की सरकार चलेगी। प्रोमो देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है तो वहीं अब बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स का नाम भी आना शुरू हो गया है।
ऐसा है बिग बॉस 19 का प्रोमो
बिग बॉस 19 का प्रोमो में दिखाया जाता है कि सलमान खान नेता के वेशभूषा में कर से उतरते हैं और एक अलग अंदाज में नमस्कार करते दिखाई देते हैं। उसके साथ ही वह आगे बढ़ते हैं और माइक पर जाकर बोलते हैं कि इस बार घरवालों की सरकार घर में चलेगा ड्रामा के साथ-साथ काफी कुछ देखने को मिलेगा। इसके साथ ही वह यह भी हिंट देते हैं कि इस बार बिग बॉस का घर संसद में तब्दील हो गया है। यानी बिग बॉस की थीम राजनीति पर निर्भर होगी।
बिग बॉस के लिए कंफर्म बताएं जा रहे हैं ये सेलेब्स
बिग बॉस सीजन 19 के लिए अब तक मेकर्स कई सारे सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। तो वहीं कुछ सदस्यों का कंफर्मेशन भी आना शुरू हो गया है। इसमें यूट्यूब पुरव झा का भी नाम शामिल है। ऐसा बताया जा रहा है कि पुरव झा शो के लिए कंफर्म हो गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधारित जानकारी नहीं आई है।
धीरज धूपर भी हुई कंफर्म
बिग बॉस ताजा खबर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए धीरज धूपर को भी शो के लिए कंफर्म बताया है हालांकि धीरज धूपर की तरफ से या फिर कलर्स टीवी के तरफ से अभी कोई प्रोमो सामने नहीं आया है सदस्यों को लेकर। लेकिन जैसे ही प्रोमो सामने आएगा इससे भी खुलासा हो जाएगा कि कौन-कौन से सेलेब्स शो का हिस्सा बन रहे हैं।




