नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बिग बॉस 19 के घर में ड्रामा का कोई अंत नहीं। हाल ही में अमाल मलिक और कुनिका सदानंद के बीच तेज बहस और गहमागहमी देखी गई, जिसने दर्शकों को हिलाकर रख दिया। जैसे ही टकराव बढ़ा, घर का माहौल और भी रोमांचक और तनावपूर्ण हो गया।
इसी मामले पर बिग बॉस 7 की विजेता और अभिनेत्री गौहर खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अमाल मलिक पर हमला बोलीं। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में घर के हालात और अमाल के व्यवहार पर कड़ा टिप्पणी की हैं।
उम्र का लिहाज रखो यार…
गौहर खान ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, “हां, अमाल मलिक नखरेबाज और चिड़चिड़े हैं, लेकिन मुझे दुख होता है कि लोग कुनिका जी से कैसे बात करते हैं। वह 61 साल की है यार, थोड़ा बहुत तो ख्याल रखो। बिग बॉस 19 में अमाल जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते, अधिकार के साथ जिम्मेदारी आती है।
अमाल-कुनिका आपस में भिडें?
बिग बॉस 19 के घर में ड्रामा चरम पर है, जहां कैप्टन अमाल मलिक और कुनिका सदानंद के बीच किचन के काम को लेकर तीखी बहस हुई। अमाल ने कुनिका को हटकर दूसरों को काम करने देने को कहा, जिससे घर का माहौल और भी तनावपूर्ण और रोमांचक हो गया।
बाद में घर के साथी प्रतियोगी तान्या और नीलम ने कहा कि कुनिका अक्सर किसी की बहस या कामकाज में बीच-बचाव कर देती हैं, जो घर में तनाव और ड्रामा बढ़ाने का कारण बनता है।
बिग बॉस 7 की विजेता रही हैं गौहर खान
बता दें कि, गौहर खान का बिग बॉस से जुड़ाव काफी पुराना है। वह शो की बिग बॉस 7 की विजेता रह चुकी हैं, इसलिए अक्सर उन्हें बिग बॉस से जुड़े मामलों पर अपनी राय और टिप्पणियां देते देखा जाता है।




