back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: सलमान खान ने पूरा किया प्रोमो शूट, जानिए किस दिन से शुरू होगा शो

बिग बॉस सीजन 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसे लेकर नई अपडेट हर रोज आ रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस लगातार सुर्खियों में बना रहता है। दर्शक शो को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखाते हैं। तो वहीं जब से बिग बॉस 18 खत्म हुआ है 19 के आने की चर्चा तेज हो गई है नई-नई अपडेट सामने आ रही है। तो वहीं बताया जा रहा है कि सलमान खान ने प्रोमो शूट कर लिया है। प्रोमो भी जल्द आने वाला है इसके साथ इस शो के शुरू होने की भी डेट का खुलासा हो गया। 

सलमान खान ने की प्रोमो के लिए 12 :30 घंटे की शूटिंग 

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि 21 जुलाई को सलमान खान ने इस शो का प्रोमो शूट किया है। सलमान खान दोपहर 2 बजे सेट पर आए थे और उन्होंने रात 2:30 बजे तक शूटिंग की थी। सलमान खान ने एक प्रोमो को शूट करने के लिए करीब 12:30 घंटे दिए हैं। अब कहा जा रहा है कि पहले ‘बिग बॉस’ की आंख दिखाई जाएगी। हर बार ‘बिग बॉस’ की आंख का कलर और डिजाइन बदल जाता है, ऐसे में पहले मेकर्स उसके साथ शो की अनाउंसमेंट करते हैं और फिर प्रोमो वीडियो सामने आता है। जैसा हर बार होता है।

इस दिन आ सकता है प्रोमो 

रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि प्रोमो जुलाई के लास्ट तक या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में रिलीज हो सकता है। इसके साथ यह भी खबर आ रही है कि इस बार बिग बॉस 19 में एक नहीं बल्कि दो थीम होगी। बिग बॉस सीजन 19’ की पहली और मेन थीम ‘पोलिटिकल’ होगी और दूसरी ‘रिवाइंड’। अब बिग बॉस के मेकर्स बिग बॉस 19 को खास बनाने के लिए कई बड़े चेहरे की तलाश कर रहे हैं और कई सिलेबस को अप्रोच भी। बिग बॉस सीजन 19 के लिए अब तक कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक किसी को कंफर्म नहीं बताया जा रहा है अब यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि कौन-कौन से सेलेब्स इस का हिस्सा बन रहे हैं।

इस दिन से शुरू होगा शो 

बिग बॉस 19 को लेकर लगातार चर्चा तेज हो गई है। जहां एक तरफ मेकर्स सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। तो वहीं दर्शक इस शो के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि ये शो 24 अगस्त या फिर 31 अगस्त को ऑन एयर हो सकता है। हालांकि, अभी तक कन्फर्म डेट सामने नहीं आई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵