नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । सलमान खान होस्टेड ‘बिग बॉस 19’ में अब तक का सबसे तगड़ा राशन टास्क देखने को मिलेगा। नया प्रोमो वीडियो जारी होते ही घरवालों की भिड़ंत सामने आ गई है, जिसमें उन्हें ‘स्क्विड गेम’ जैसी थीम वाले टास्क में एक-दूसरे के सामने चुनौती स्वीकारते देखा जा सकता है।
बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि BB रिट्रीट में उन्हें एक प्रैक्टिकल एक्जाम देना होगा, जबकि दो सदस्य मोटिवेशनल स्पीकिंग करेंगी। इस काम के लिए घरवालों ने तान्या मित्तल और मालती चहर को चुना। इस दौरान अन्य घरवालों के जवाब भी सामने आए, जो दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प और मनोरंजक रहे।
बिग बॉस 19 में स्क्विड गेम जैसा टास्क
टास्क की बात करें तो घरवालों को एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिया गया, जिस पर उन्हें सामने स्क्रीन पर दिखाई देने वाली आकृतियां बनानी थीं। खास बात यह थी कि ये आकृतियां ड्रॉ नहीं करनी थीं, बल्कि घरवालों को आपस में मिलकर फर्श पर लेटकर इन्हें बनाना था, जिससे टास्क और भी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक बन गया।
यह टास्क स्क्विड गेम जैसी चुनौतीपूर्ण फील दे रहा है। मोटिवेशनल स्पीकिंग के हिस्से में तान्या मित्तल ने अमाल मलिक को समझाया कि वे अब शो में एक-एक दिन को काटने की तरह जी रहे हैं। वहीं, मृदुल को तान्या ने चेताया और कहा कि हम जैसा बनने की कोशिश में उसने खुद को खो दिया है, जो घरवालों के लिए काफी प्रभावशाली पल बन गया।
अपनी कुर्सी की पेटियां बांध लें- गौरव खन्ना
तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना की भी काउंसलिंग की और कहा कि “अपने आप को परफेक्ट दिखाने के चक्कर में कोई भी आपसे रिलेट नहीं कर पा रहा है”। इस पर गौरव खन्ना का जवाब इतना धांसू और सटीक था कि उनके फैंस इसे सुनकर सुपर एक्साइटेड फील कर रहे होंगे।
गौरव खन्ना, जो बीते कुछ हफ्तों से फॉर्म में नजर आ रहे हैं, ने कहा, “अपनी कुर्सी की पेटियां बांध लें, क्योंकि मौसम बिगड़ने वाला है”, जो घरवालों के लिए चेतावनी भरा पल था। वहीं, मालती चाहर ने भी कुछ घरवालों की काउंसलिंग की, जिनके हिस्से आए अशनूर, अभिषेक और नेहल, और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दिया।
अभिषेक बजाज को चेताया
इस प्रोमो में दिखाया गया है कि मालती चहर सीमित शब्दों में घरवालों को उनके स्वभाव और आदतों के बारे में बता रही हैं। उन्होंने अभिषेक बजाज को चेताया कि “आप सेलफिश हैं और झूठ बोलते हैं”, जबकि अशनूर कौर के बारे में कहा कि “आप जिद्दी हैं और कई बार घटियापन पर उतर आती हैं”।
वहीं, तान्या मित्तल, जो लगातार मालती चहर के निशाने पर रही हैं, को बिग बॉस ने फिर घरवालों को अपनी साइड करने का मौका दिया है। सवाल अब यह है कि क्या वह इसे भुना पाएंगी या फिर एक बार फिर मालती चहर का शिकार बन जाएंगी?





