back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिग बॉस 18: फिनाले से पहले ही टूटा इस कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना, मिडवीक इविक्शन में घर से हुआ बाहर

बिग बॉस 18 का अंतिम चरण अभी चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में मीड विक एविक्शन होने जा रहा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चाहत पांडे, रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेट हुए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 18 का फिनाले कुछ ही दिनों में प्रसारित किया जाएगा। बिग बॉस 18 का अंतिम चरण अभी चल रहा है। फिलहाल घर में करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, चुम दरंग, रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और ईशा सिंह जैसे प्रतियोगी हैं। इनमें से एक प्रतियोगी को बीच सप्ताह में ही घर से बाहर होना पड़ा।

रजत इस सप्ताह सुरक्षित है।



इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क टाइम काउंट में नियमों का उल्लंघन करने के कारण रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे को नॉमिनेट होना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी अफवाहें थीं कि बिग बॉस 18 के मजबूत कंटेस्टेंट रजत दलाल मीड विक एविक्शन में घर से बाहर हो गए हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और रजत इस सप्ताह सुरक्षित है। लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में वर्तमान में मौजूद 9 प्रतियोगियों में से एक, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन का बिग बॉस 18 में सफर फिनाले से पहले ही समाप्त हो सकता है।

बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी को प्रसारित

आपको बता दें कि लोकप्रिय टेलीविजन शो बिग बॉस 18 का फिनाले अगले हफ्ते प्रसारित होगा। बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी को प्रसारित किया जाएगा। दर्शक इस फिनाले को कलर्स टीवी पर देख सकेंगे। सलमान खान एक बार फिर अपने खास अंदाज में बिग बॉस 18 का फिनाले होस्ट करेंगे। अक्षय कुमार और उनकी आगामी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की टीम बिग बॉस 18 के फिनाले में भाग ले सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सलमान खान ने बदला ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम, जानिए क्या संदेश दे रहा फिल्म का नया टाइटल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान इस समय अपनी नई फिल्म को लेकर सुखियों में है। उनकी नई फिल्म जल्द ही दस्तक देने को...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...