back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: वीकेंड का वार नहीं होस्ट करेंगे सलमान खान, एकता कपूर और रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स की लेंगे क्लास

बिग बॉस सीजन 18 दिन पर दिन दर्शकों का एंटरटेनमेंट करते जा रहा है। वहीं अब वीकेंड के वार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 लोगों को काफी पसंद आ रहा है शो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को कांटे के टक्कर देते हुए नजर आ रहे है। शो में दिग्विजय और कशिश की वाइल्ड कार्ड एंट्री गेम को और मजेदार बना रही है। वहीं अब दर्शकों को इस हफ्ते के वीकेंड का वार का इंतजार है। लेकिन के बाद से जुड़े खबर आ रही है कि सलमान खान इस बार वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे।

एकता कपूर और रोहित शेट्टी करेंगे होस्ट

कलर्स टीवी के पेज पर एक प्रोमो जारी किया गया है इस प्रोमों में एकता कपूर नजर आ रहीं हैं। एकता कपूर बीते एपिसोड को देख रही हैं और सदस्यों को समझ रही हैं। इसके बाद वो बोलती हुई नजर आ रही हैं कि मुझे ऐसे ही लोग पसंद हैं। जिसके दिल में जो बात हो वही जुबान पर हो। इसके बाद प्रोमो ख़त्म होता है और सलमान खान के साथ तस्वीर में एकता कपूर और रोहित शेट्टी दिखाई दे रहे हैं। एकता कपूर का इस प्रोमो में अंदाज देख के ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार सायद सलमान खान वीकेंड का वार नहीं होस्ट करेंगे। 

फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे हैं सलमान खान 

एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे हैं। वो इस समय हैदराबाद में हैं। इस वजह से वो बिग बॉस की शूटिंग नहीं कर पाए हैं। और अब एकता कपूर और रोहित शेट्टी को ये कमांड सभालेंगे। पिछले हफ्ते भी वीकेंड के वार पर काफी कुछ बदला था। जो वीकेंड का वार पहले शनिवार और रविवार को टेलीकास्ट हो रहा था, पिछले वीक वो शुक्रवार और शनिवार को हुआ। रविवार को रवि किशन की स्पेशल सेगमेंट दिखाया गया।

शो से सारा होंगी एलिमिनेट

इस हफ्ते बिग बॉस सीजन18 में काफी कुछ देखने को मिला। शो मी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी लड़ाई झगड़ा देखने को मिले। अलग-अलग टास्क हुआ जिसमें सदस्य एक दूसरे के सामने आए। शो में टाइम गॉड का टास्क हुआ। इसके दौरान एक बार फिर बिग बॉस ने विवियन डीसेना को टाइम गॉड बनाया। इसके बाद घर का माहौल काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें सारा काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। वो अचानक फिजिकल फाइट करने लगती हैं। रिपोर्ट के अनुसार सारा के इस बर्ताव से उन्हें एलिमिनेट किया जा सकता है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵