नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 18 अब अपने फिनाले वीक में है। इस दौरान घर से शिल्पा शिरोडकर भी बेघर हो गई है। अब केवल बिग बॉस में 6 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं। इसके साथ दर्शकों के मन में अब इसके लिए उत्सुकता बढ़ रही है कि बिग बॉस का विनर कौन होगा। और कौन यह चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने घर लेकर जाएगा। जहां एक तरफ फैंस अपने मनपसंद कंटेस्टेंट्स के लिए वोट कर रहे हैं तो वहीं घर के बाहर करणवीर मेहरा को फुल सपोर्ट भी मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि करणवीर मेहरा का इस घर में सफर कैसा रहा जो उन्हें बिग बॉस विनर बना सकता है।
करणवीर मेहरा के विनर बनने की क्वालटी
बिग बॉस सीजन 18 की शुरुआत से ही करणवीर मेहरा ने अपना जलवा दिखाया है। शो के शुरुआत से ही उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। शो की शुरुआत के कुछ दिन करणवीर मेहरा ने न ज्यादातर किसी से बात की और न अपना दिमाग चलाया। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया करणवीर मेहरा का एक अलग रूप लोगों को देखने को मिला। करणवीर मेहरा और चुम दरांग की दोस्ती भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आने लगी। करणवीर मेहरा की पर्सनैलिटी सभी कंटेस्टेंट से काफी अलग है वह हर किसी के मुद्दे में टांग न लगाने के बजाए सही मुद्दे पकड़ने की क्षमता रखते हैं।
फैंस का बाहर मिल रहा फूल सपोर्ट
बिग बॉस के घर में करणवीर मेहरा का जलवा हर किसी ने बखूबी देखा। करणवीर मेहरा ने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किए हैं वही खतरों के खिलाड़ी के विनर भी बन चुके हैं। अब बाहर बैठी जनता उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी पकड़ते हुए देखना चाहते है। उनके फैन फॉलोइंग बढ़ चढ़कर उन्हें वोट कर रहे हैं और फुल सपोर्ट भी कर रहे हैं। फैंस के अलावा ऐसे कई सेलेब्स भी है जो करणवीर मेहरा को विनर बता रहे हैं।
बिग बॉस के घर में करणवीर मेहरा की जो पर्सनालिटी निखर कर बाहर आई है और अब तक कि अगर उनकी जर्नी देखा जाए तो यह बोलना गलत नहीं होगा कि करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के विनर बना सकते हैं। करणवीर मेहरा की दोस्ती की बात करें तो उन्होंने अपनी दोस्ती बखूबी निभाई है। शिल्पा शिरोडकर के नॉमिनेट करने के बाद भी उन्होंने अपने दोस्त का हाथ नहीं छोड़ा। करणवीर मेरा की यह क्वालिटीज को जनता काफी पसंद कर रही है।





