नई दिल्ली,रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 इन दिनों फैंस के बीच काफी धूम मचा रहा है। शो में हो रहे झगड़े और बहसबाजी लोगों को काफी पसंद आ रही है। ये सीजन सभी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बिग बॉस के हर एपिसोड को फैंस बेहद चाव से देख रहे हैं। वहीं इस बार घर से बेघर होने के लिए 8 सदस्य नॉमिनेट हुए है। आप को बता दे पिछले हप्ते भी घर से बेघर होने के लिए 8 सदस्य नॉमिनेट हुए थे। लेकिन पिछली बार एलिमिनेशन नहीं हुआ। और एक बार फिर से 8 लोग नॉमिनेट हुए है जिनके नाम इस प्रकार हैं। मुनव्वर फारूकी, अनुराग डोभाल, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, खानजादी, नील भट्ट, अरुण और सना खान।
मुनव्वर और मन्नारा में हुई लड़ाई
बिग बॉस17 का नया प्रोमो आ गया है। इस प्रोमो को देख हर कोई हैरान हो गया है। सामने आए प्रोमो में सभी दर्शकों के फेवरेट कंटेस्टेंट मुनव्वर और मन्नारा एक दूसरे से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। हम जानते हैं कि ये खबर उनके फैंस के लिए अच्छी नहीं है, लेकिन लेटेस्ट प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि मुनव्वर और मन्नारा एक दूसरे से जमकर लड़ाई कर रहे हैं। जिसमें मन्नारा मुनव्वर को बोलती है तू अब मेरा पहले जैसा वाला फ्रेंड नहीं रहा तू बदल गया है।
सना ने किया काम करने से इंकार बिग बॉस ने दी घर वालों को सजा
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया है। जिसमे सना खान के काम ना करने पर बिग बॉस ने सना को बुलाया और सना से बोलते है की अगर आप चाहो तो घर में आने वाले राशन के बदले आप घर के सभी कामो से फ्री हो सकती हो। जिसके बाद सना ने राशन के बदले फ्री होने का फैसला लिया जिसके बाद पूरा घर सना के खिलाफ हो गया है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





