नई दिल्ली,रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के घर से अब तक 5 कंटेस्टेंट्स की छुट्टी हो चुकी है। सबसे पहले घर से सोनिया बंसल बाहर हुई थीं। उनके बाद वाइल्ड कार्ड एंट्री मनस्वी ममगई आते ही घर से बेघर हो गईं। तीसरे नंबर पर नाविद सोले हैं, जिन्हें मिडनाइट एविक्शन में बिग बॉस से एविक्ट कर दिया। वहीं, बीते हफ्ते अभिषेक से फाइट करने की वजह से तहलका उर्फ़ सनी आर्य को शो से बाहर होना पड़ा। जिसके बाद घर के सभी सदस्य काफी एक्टिव हो गए है। और अपना गेम अच्छे से खेल रहे है।
बिग बॉस ने दी घर वालों को नई सजा
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया है जिसमे बिग बॉस घर वालों को फटकार लगते हुए नजर आ रहे है। बिग बॉस सभी घरवालों से बोलते है की ये घर अपनी रियालिटी दिखाने के लिए है। लेकिन यहाँ पर हर किसी ने एक मुखौटा पहना हुआ है।आप लोग दिखावा करते है की आप लोग साथ है लेकिन वो बस दिखावा हैं। जिसके बाद बिग बॉस कहते है की आज से आप सब लोग अभिषेक के साथ मोहल्ले के चौप पर सोएंगे ये सुनने के बाद सारे घर वाले परेशान हो जाते है।
अंकिता ने किया मनारा को नॉमिनेट
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया हैं। जिसमें घर वाले एक दूसरे को नॉमिनेट करने के लिए उनपर कॉफी दाल रहे है। प्रोमों में दिखाया जा रहा है की कैसे सारे घर वाले एक दूसरे को शिकार बना रहे है। वहीं अंकिता मनारा को नॉमिनेट करती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





