back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17 : मुनव्वर फारुकी छोड़ेंगे बिग बॉस 17 का घर ? आयशा खान ने खोला कंटेस्टेंट से जुड़े कई राज

बिग बॉस 17 में एक नया ट्विस्ट आ गया है मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने उनपर कई सारे इल्जाम लगाते हुए उनका पर्दाफाश किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 का यह प्रोमो कई दिनों से लोगों को दिखाया जा रहा था कि घर में आयशा खान की एंट्री होगी वहीं अब घर में आयशा खान ने एंट्री मार ली है। एपिसोड की शुरुआत में ही बिग बॉस मुनव्वर को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। इसके बाद बिग बॉस मुनव्वर से पूछते हैं कि वीकेंड के वार पर सलमान खान ने आपको कई सारी चीजे बताई उससे अपने क्या समझा। इसके बाद में मुनव्वर बोलते हैं कि मैं अपने दोस्तों की कमियों को नजर अंदाज करता हूं लेकिन अब ऐसा नहीं करूंगा। इसके बाद बिग बॉस बोलते हैं घर के बाहर भी कोई ऐसा सदस्य है जो आपसे कई सारी बातें करना चाहता है। इसके बाद बिग बॉस आयशा की प्रोमो क्लिप मुनव्वर को दिखाते हैं और पूछते हैं क्या आप इन्हें पहचानते हैं। इसके बाद बिग बॉस आयशा को घर में बुलाते हैं।

आयशा और मुनव्वर का हुआ आमना सामना

आयशा जो कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। उन्हें लोग अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वह मुनव्वर फारूकी की एक गर्लफ्रेंड भी हैं मुनव्वर फारूकी ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था। आयशा बिग बॉस के घर में आते ही मुनव्वर से कई सारे प्रश्न पूछने लगती हैं जिसका जवाब मुनव्वर आसानी से नहीं दे पाते। आयशा ने मुनव्वर पर ऐसे कई इल्जाम लगाए हैं जिनमें कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं यह तो समय आने पर ही पता चलेगा।

विक्की जैन और अभिषेक कुमार में हुई तकरार

अभिषेक किचन में होते हैं और किसी बात पर अंकिता से लड़ाई करते रहते हैं तभी विक्की जैन वहां आते हैं और कुछ बोलते हैं। इस पर अभिषेक विक्की जैन को 40 साल का बुड्ढा कहते हुए उनसे लड़ने लगते हैं। वहीं विक्की उनको कहते हैं इसी नेचर की वजह से तुम्हें लड़कियां छोड़ के चली जाती हैं। जिसपर अभिषेक जवाब देते है की तुम्हें लड़की कैसे मिली ये सब को पता हैं। जिसके बाद अंकिता अभिषेक से लड़ाई करते हुए सवाल पूछती है की कैसे मिली का क्या मतलब हैं। जिसके बाद बात इतनी बढ़ जाती है कि विक्की जैन उन्हें धक्का दे देते हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵