back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: वीकेंड पर सलमान खान का फूटा गुस्सा, इस कंटेस्टेंट की चालाकी पर लगाई कड़ी फटकार

‘बिग बॉस 19 में सलमान खान इस दिवाली के वीकेंड पर हफ्ते भर का तगड़ा तड़का लगाने वाले है। जिन खिलाड़ियों की क्लास लगेगी उनमें अमाल मलिक से लेकर मालती चाहर तक का नाम शामिल है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ‘‘बिग बॉस 19’ का इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है। यह खास दिवाली सेलिब्रेशन एपिसोड होगा, जिसमें मनोरंजन के साथ आतिशबाजी और ग्लैमर का तड़का देखने को मिलेगा। मेहमानों की एंट्री और मजेदार टास्क से घर का माहौल जश्न में बदल जाएगा।


‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार इस बार खास दिवाली सेलिब्रेशन के साथ और भी दिलचस्प होने वाला है। एक ओर सलमान खान घरवालों की हफ्ते भर की गतिविधियों पर कड़ी क्लास लगाएंगे, तो दूसरी ओर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म ‘थामा’ को प्रमोट करने पहुंचेंगे। नए प्रोमो वीडियो में सलमान, मालती चाहर को उनके कपड़ों पर दिए बयान को लेकर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं, जिससे घर का माहौल और गरमा गया है।



सलमान ने मालती को लिया आड़े हाथों 


‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने मालती चाहर को उनके विवादित बयान पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने पूछा, “अगली बार कपड़े पहनकर मुझसे बात करना। मालती, इसका क्या मतलब था?” इस पर मालती ने सफाई दी कि घर में तेज एसी चलता है, इसलिए उन्होंने मजाक में ऐसा कहा। लेकिन बात पूरी होने से पहले ही बशीर ने टोकते हुए इसे “पूरी तरह बेबुनियाद” कहा। 


इस पर सलमान ने टोका, “बोलने दो… मैं जानना चाहता हूं कि ये कहना क्या चाह रही हैं।” माहौल गंभीर होते ही दर्शकों को भी इस टकराव में खास दिलचस्पी नजर आई।


मालती की विवादित टिप्पणी पर सलमान की फटकार 


‘बिग बॉस 19’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में जहां एक तरफ धमाल और मस्ती का तड़का लगेगा, वहीं सलमान खान का गुस्सा भी देखने को मिलेगा। प्रोमो में साफ दिख रहा है कि मालती चाहर की विवादित टिप्पणी पर सलमान ने जमकर फटकार लगाई, जिससे उनका चेहरा उतर गया।


 आज के एपिसोड में न सिर्फ मालती, बल्कि शहबाज बदेशा, अमाल मलिक और अन्य कंटेस्टेंट्स भी सलमान के सवालों के घेरे में आएंगे। हालांकि, इस सबके बीच दिवाली का जश्न, सेलिब्रिटी मेहमानों की एंट्री और मस्ती से भरपूर पल दर्शकों का मनोरंजन भी करेंगे।


अमाल मलिक काफी भावुक दिखें


इस एपिसोड में इमोशन्स और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान स्टेज पर अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक को बुलाते हैं। 


दरअसल, घर में चिट्ठी टास्क के दौरान नीलम गिरी की चिट्ठी फाड़े जाने पर अमाल मलिक ने फरहाना भट पर गुस्सा बेहद गलत तरीके से निकाला। इस पर सलमान ने उन्हें फटकार लगाई और उनके पिता डब्बू मलिक ने भी उन्हें सार्वजनिक रूप से डांटा। 


इस दौरान अमाल मलिक काफी भावुक हो गए। हालांकि, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की एंट्री के साथ ही माहौल में थोड़ी गर्मजोशी और दिवाली की रौनक लौट आती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵