back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने किया Abhishek Kumar को बेघर! नाराज फैंस का ‘मेकर्स’ पर फूटा गुस्सा

बिग बॉस 17 से अभिषेक कुमार को बेघर कर दिया गया है। ये फैसला घर की नई कैप्टन अंकिता लोखंडे ने लिया है।

नई दिल्ली रफतार डेस्क। बिग बॉस 17 के घर में इन दिनों काफी लड़ाइयां देखने को मिली लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में अभिषेक और समर्थ की लड़ाई बनी रही। 3 जनवरी के एपिसोड में अभिषेक समर्थ को थप्पड़ मारते दिखे। अब खबर आ रही है कि घर की नई कैप्टन अंकिता ने अभिषेक को घर से बेघर कर दिया है। इसके बाद मेकर्स पर फैंस का गुस्सा फूट रहा है।

अंकिता ने किया अभिषेक को बेघर

अंकिता घर की नई कैप्टन बनी तो बिग बॉस ने ये जिम्मेदारी अंकिता को सौंप दी की वो अभिषेक का फैसला ले। बिग बॉस ने उनसे पूछा कि क्या वह अभिषेक को घर से बेघर करना चाहती हैं? तो इसपर अंकिता हामी भरते हुए अभिषेक को घर से बेघर करने के फैसला लेती हैं। ये खबर एक फैन पेज खबरी के जरिए मिली है उन्होंने ये ट्वीट करके बताया हैं। वहीं बीते दिन ईशा ने ऐश्वर्या शर्मा को और फिर पिछले तीनों कैप्टेन ने अनुराग डोभाल को घर से बेघर किया था।

अभिषेक के नाम पर बना हैशटैग, फैंस ने मेकर्स पर उठाया सवाल

बिग बॉस 17 फिनाले के बेहद करीब आ चूका है। और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वोटिंग के बजाय घर के कैप्टन लोगों को इविक्ट कर रहे है, इससे दर्शकों में नाराजगी भी है। अब अभिषेक कुमार के इविक्शन की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हैं। शो देखने वाले दर्शक अभिषेक के सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं और उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर Nation Support Abhishek हैशटैग के साथ अभिषेक के फेवर में ट्वीट किए जा रहे हैं। नार्मल पर्सन से लेकर सेलेब्स भी अभिषेक का ही सपोर्ट कर रहे है। वहीं इस पर कई यूजर्स की प्रतिक्रिया निकल के आ रही है, तो तो कुछ लिखते हैं कि सलमान अभिषेक को वापस लाएंगे। उन्हें पूरे सीजन नॉमिनेटेड रहने की सजा मिलेगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...