नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के घर में औरा के आने के बाद घर का पूरा माहौल बदल गया है। आपको बता दे कि बिग बॉस के घर में औरा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है जिसके बाद घर वाले औरा के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।वहीं घर में नॉमिनेशन का टास्क भी होने वाला है। जिसके लिए हर एक सदस्य अपने एक दूसरे से अच्छे से बर्ताव करते हुए नजर आ रहे है। ताकि वह नॉमिनेशन से बच सके।बिग बॉस 17 का खेल बस 8 हफ्तों का ही बचा है।अब इस मोड़ पर आ कर घर जाना सब के लिए मुश्किल हैं। वहीं घर वाले भी खुल कर खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
मुनव्वर और औरा ने किया घर में डांस
बिग बॉस का नया प्रोमो आय है। जिसमे घर वाले औरा को काम करना सीखा रहे हैं काम सिखाने के साथ साथ घर पर खूब मस्ती भी हो रही हैं। प्रोमो में और मुनव्वर और औरा के बिच अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है। दोनों डांस भी करते हुए नजर आ रहे है। वहीं अभिषेक औरा से गिर्ल्ड्फ्रेंड की बाते भी कर रहे हैं।
बर्तन धुलने के लिए अभिषेक और विक्की में बचा बवाल
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आ रहा है। जिसमें अभिषेक किचन में होते हैं और बर्तन धुलने को मना करते है। जिसपर विक्की उन्हें अपना काम करने को कहते हैं जिसपर दोनों की लड़ाई होने लगती हैं। लड़ाई में अभिषेक विक्की की उम्र का भी मज़ाक बनाते हुए नजर आ रहें हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





