नई दिल्ली रफ्तार,डेस्क। बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। जहां सन के काम न करने पर उन्हें पूरे दो हफ्तों के लिए बिग बॉस ने फ्री कर दिया है। तो वहीं घर वालों के लिए राशन भी आधा ही आएगा। क्योंकि सना ने काम न करने के लिए राशन की कुर्बानी दे दी थी। वहीं अब घर में बंद हुए कमरे खुल रहे हैं। और अब कौन से सदस्य कहां रहेंगे इसकी भी लिस्ट आ चुकी है।
विक्की जैन ने नहीं किया अंकिता को नॉमिनेट
बिग बॉस एक बार फिर से घर वालों के लिए घर का कमरा खोल रहे है ।लेकिन इस पर बिग बॉस अपनी चाल चलते हुए घरवालों से कुछ बातें और कुछ शर्ते रखते हैं जिसके लिए वह सबसे पहले अंकिता को बुलाते हैं। और अंकिता को विक्की को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करने के बदले दिल के कमरे में रहने का ऑफर देते हैं। जिसके बाद अंकिता ऑफर को माना कर देती है। ऐसे में बिग बॉस ये ऑफर विकी को भी देते हैं।और कहते है की दिल का कमरा आप का हो सकता लेकिन आप को अंकिता को पुरे सीजन के लिए नॉमिनेट करना होगा। लेकिन, विकी भी इस ऑफर को ठुकरा देते हैं।
बिग बॉस ने बदला सदस्यो का घर
विक्की और अंकिता के ऑफर ठुकराने के बाद बिग बॉस विक्की और अंकिता को दिल के मकान से निकाल कर दम के मकान में भेज देते हैं। और वहीं विक्की अंकिता के साथ दम के मकान में सान, अनुराग,अभिषेक और खानजादी भी रहेंगी।इस दौरान बिग बॉस अन्य घरवालों से बातचीत करते हैं। वह बातचीत के आधार पर ऐश्वर्या और अरुण को दिमाग के मकान में भेज देते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें घर चलाने की जिम्मेदारी भी देते हैं। वहीं मन्नारा, मुनव्वर, नील, समर्थ, रिंकू और ईशा को दिल का मकान मिलता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





