नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहे और जीवन में हमेशा नई-नई चीज आती रहे। कभी भी घर में कोई प्रकार की दिक्कत ना हो चारों तरफ से बरकत बनी रहे। लेकिन अगर वास्तु दोष घर में लगा होता है तो घर की बरकत रुक जाती है आपको कहीं से भी सफलता
प्राप्त नहीं होती है इसके लिए आपको ध्यान रखना चाहिए। इसे ठीक करने के लिए नीचे दिए गए इन वास्तु उपाय को अगर आप ध्यान पूर्वक करेंगे तो जल्द से जल्द आपके घर में सुख समृद्धि आने लगेगी और तरक्की होगी।
वास्तु ये अनोखे उपाय
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर आपका घर का माहौल काफी खराब रहता है घर में अशांति छाई रहती है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके घर में नकारात्मकता और वास्तु दोष काफी ज्यादा लग चुका है। इसे ठीक करने के लिए आपके घर की शुद्धता बनाए रखनी चाहिए घर की शुद्धता बनाए रखने के लिए आपके घर में सुबह-शाम दीपक जलाना चाहिए। गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
घर में सुख समृद्धि और बरकत पाने के लिए आपके घर में साफ सफाई करना बहुत जरूरी होता है। घर की साफ सफाई के अलावा आप आपको किचन और बाथरूम को भी साथ में रखना चाहिए वहां से भी नकारात्मकता काफी ज्यादा बढ़ जाती है जिसके बाद घर में अशांति और असफलता जैसी चीज होने लगती है। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि घर में मकड़ी का जाला उत्पन्न ना हो पाए इससे घर में अशांति फैलती है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए आपके घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा घर में आने वाली नकारात्मकता को रोककर सकारात्मक का संचार करता है। इसके साथ ही शास्त्रों में बताया जाता है कि अगर आप सुबह-शाम तुलसी माता की पूजा अर्चना करते हैं तो आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि अथवा तरक्की होती है। इसके साथी आपको कभी भी अपने घर में झूठे बर्तन रखकर नहीं सोना चाहिए आप बर्तन को हमेशा धुलकर ही सोए।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की




