back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu tips For Rice: चावल के ये टोटके सभी परेशानियों से दिलाएंगे छुटकारा, आज ही आजमाएं

Vastu tips For Rice: ज्योतिष शास्त्र में चावल के कुछ सरल टोटकों के बारे में बताया गया है, जिनका प्रयोग कर के मनुष्य अपनी सारी समस्याओं से निजात पा सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चावल का इस्तेमाल कई व्यंजनों में किया जाता है। इसे आप मीठी खीर से लेकर बिरयानी तक बना सकते हैं. लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिनकी मदद से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।हर कोई चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उन पर बनी रहे। इसके लिए वह तरह-तरह के प्रयास करता है। ज्योतिष शास्त्र में चावल के कुछ सरल टोटकों के बारे में बताया गया है, जिनका प्रयोग कर के मनुष्य अपनी सारी समस्याओं से निजात पा सकता है। आइए जानते हैं इन टोटको के बारे में…

Untitled_design__3_.png

व्यवसाय में सफलता के उपाय

जो लोग अपने जीवन में बिजनेस को लेकर या नौकरी को लेकर परेशान है, वह चावल के इस उपाय का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे लोगों को मीठे चावल बनाकर छत पर बैठे कौओं को खिलाना चाहिए। इन कौवों की संतुष्टि के साथ ही आपके जीवन में कठिनाइयों का दौर भी समाप्त हो जाएगा। यदि आप इस टोटके का उपयोग करते हैं, तो आप अपने व्यवसाय में सफल होंगे।

पितृ दोष से मुक्ति के उपाय

अगर आप पितृ दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन पके चावल और कढ़ी का भोजन गरीबों में कराएं। शनि दोष से बचने के लिए चावल में काले तिल मिलाकर दान करें। वहीं सूर्य दोष से छुटकारा पाने के लिए चावल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें।

Untitled_design__4_.png

पैसा रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय

अगर आपके पास पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं है तो 7 साबुत चावल के दानों को लाल कपड़े में लपेटकर अपने पर्स में रखें। इस प्रकार, पैसा आपके पास रहता है। रोज सुबह उठकर तालाब में एक मुट्ठी चावल डालें, इसके बाद अपने इष्टदेव का ध्यान करें और अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रार्थना करें। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵