नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर जगह और हर के वस्तु की घर में जगह का अपना एक विशेष वास्तु नियम होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि वास्तु घर में हर एक चीज वास्तु के अनुसार रखी होनी चाहिए। घर में रखी हर एक चीज के भीतर अपनी ऊर्जा होती है, इसलिए वास्तु के अनुसार चीजें रखने से साकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर में लगे पेड़ पौधों का भी एक महत्व होता है। घर में लगे पौधे भी घर की सुख, समृद्धि में सहायक होते हैं। घर में अक्सर लोग मनी प्लांट लगाते हैं, ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में धन की कमी कभी नहीं होती है। आइए जानते हैं मनी प्लांट लगाते वक्त किन बातों का ख्याल रखें।
इन बातों का रखें ख्याल
-
मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में पौधा लगाने से घर में धन की कमी होने लगती है और इसके साथ तरक्की के रास्ते भी बंद होने लगते हैं।
-
वास्तु के अनुसार इस बात का विशेष ख्याल रखें कि कभी भी मनी प्लांट के पौधे की बेल जमीन से ना लटके। मनी प्लांट के पौधे की बेल जब भी जमीन पर लटकने लगे तो उसे थोड़ा- थोड़ा नीचे से काट दें। जमीन पर बेल लटकने से धन का नुकसान होता है।
-
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट के पौधे में पीले पत्ते को काफी समय तक नहीं रखना चाहिए। पीले पत्ते रखने से मनी प्लांट के खराब होने की संभावना रहती है।
-
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा घर के भीतर ही लगाएं। ऐसा माना जाता है कि घर के बाहर इस पौधे को लगाने से इसके भीतर नकारात्मक ऊर्जा का विकास होने लगता है।





