नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है जो की सुहागी महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। पूरे साल इस व्रत के लिए उत्साह से इंतजार किया जाता है। आज के दिन महिलाएं सच सावरकर अपने पति की लंबी आयु के लिए पूजा करती हैं व्रत रखती हैं और यह व्रत निर्जल रखा जाता है। हालांकि इस दिन कुछ गलतियां बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी इसके बारे में साफ-साफ बताया गया है तो चलिए उन चीजों को जानते हैं।
आज करवा चौथ के दिन न करें ये गलतियां
वास्तु शास्त्र में आज करवा चौथ के दिन को लेकर कई सारी बातें बताई गई है। करवा चौथ के दिन भूलकर भी महिलाओं को किसी दूसरी महिला को अपने सुहाग का सामान नहीं देना चाहिए, न ही कोई श्रृंगार का सामान देना चाहिए। ऐसा करने से आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ जाती है। ऐसा करने से करवा माता भी आपसे नाराज हो जाती हैं क्योंकि आप अपने पति की लंबी आयु के लिए आज व्रत रखती हैं।
करवा चौथ के दिन सरगी खाने का नियम है ऐसा कहा जाता है सूर्योदय से पहले ही आपको खा लेना चाहिए। तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि पूरे दिन आप कुछ ना खाएं। सूर्योदय के बाद आप कभी भी सरगी ना खाएं। इससे आपका व्रत असफल रहता है और उसका महत्व कम हो जाते हैं। वहीं जो महिलाएं आज व्रत रख रही है उन्हें भूलकर भी ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है जिस घर में करवा चौथ वाले दिन भी पति-पत्नी एक दूसरे का सम्मान नहीं करते हैं, एक दूसरे से लड़ाई करते हैं उनका जीवन कभी भी खुशहाल नहीं हो सकता है। इसलिए आपको करवा चौथ वाले दिन किसी भी बात का बुरा नहीं मानना चाहिए आपको अपने पति और पत्नी के साथ अच्छे से रहना चाहिए।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की




