back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: आज बसंत पंचमी के दिन करें ये अचूक उपाय बदल जाएगी आपकी किस्मत

आज बसंत पंचमी के दिन आपको माता सरस्वती की पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही कुछ छोटे-बड़े उपाय करने चाहिए ताकि आपके घर में सुख समृद्धि आए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। देवी माता सरस्वती की इस दिन पूजा अर्चना की जाती है उनका आशीर्वाद पाया जाता है।बसंत पंचमी का दिन ज्ञान, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान, विवेक और सकारात्मक सोच का वरदान प्राप्त होता है। वहीं आज के दिन से जुड़े कुछ वास्तु उपाय भी हैं जिन्हें करके आप अपने भाग्य में परिवर्तन कर सकते हैं तो चले उनके बारे में जानते हैं।

बसंत पंचमी पर करें ये वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र में बताया गया है की माता सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन आपको हल्दी से जुड़ा उपाय करना चाहिए। आपको माता को हल्दी अर्पित करना चाहिए ऐसा माना जाता है कि हल्दी माता को काफी ज्यादा पसंद होती है। जब भी आप घर से बाहर निकले तो हल्दी को अपने माथे पर लगाकर जरूर जाएं ऐसा माना जाता है कि इससे आपका काम बन जाता है जो भी आपका काम नहीं बन रहा है वहां पर हल्दी की गांठ आज के दिन लाल कपड़े में बांधकर रख दें।

अगर आपके बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तब आज के दिन आपको उनकी स्टडी टेबल पर माता सरस्वती की मूर्ति को स्थापित करना चाहिए।साथ ही पढ़ाई करते समय विद्यार्थियों का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। वास्तु के अनुसार अध्ययन कक्ष घर की उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए।इससे शीघ्र सफलता मिलती है। इसके अलावा जो विद्यार्थी हैं उन्हें आज के दिन पीला वस्त्र ही धारण करना चाहिए और माता सरस्वती पर लाल फूल अर्पित करना चाहिए।

अगर आपकी बिजनेस में कई प्रकार की दिक्कत आ रही है सफलता नहीं हो रही है तब आपको यह वास्तु उपाय जरूर करना चाहिए।बिजनेस में सफलता के लिए टेबल का आकार नियमित होना चाहिए और बसंत पंचमी के दिन अपने कार्यालय के उत्तर-पूर्व कोने में देवी सरस्वती की मूर्ति रखने से व्यवसाय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपको आज के दिन माता सरस्वती की पूजा अर्चना करनी चाहिए आज किताबों का दान करने से भी माता सरस्वती प्रसन्न होती है और आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

 

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...