नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 28 September 2024। नया साल आने से पहले हम कई प्रकार के उपाय करते हैं। ताकि आने वाला साल काफी अच्छा रहे। लेकिन आपको पता है नए साल पर कुछ गलतियां ऐसी हो जाती है। इसके कारण आपका साल खराब हो सकता है तो इसे भूलकर भी न करें। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि नया साल के दिन आपके घर में कैलेंडर कैसे लगाना चाहिए। और किस दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु में बताए गए नियम के अनुसार अगर आप कैलेंडर लगते हैं तो पूरे साल आपके घर में सुख समृद्धि आएगी और बरकत होती रहेगी।
कैलेंडर से जुड़ा वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र में सबसे पहले बताया गया है कि अगर आपके घर में पुराना कैलेंडर अभी तक लगा हुआ है तो उसे नया साल आने से पहले हटा दें। पुरानी कैलेंडर में पुराने साल की नकारात्मकता भी होती है। जो इस साल भी आपके जीवन को प्रभाव करती है। इसीलिए नया कैलेंडर लेट ही आपको पुराना कैलेंडर को घर से बाहर कर देना चाहिए।
नए साल वाले कैलेंडर को घर की उत्तर पश्चिम या पूर्वी दीवार पर लगाएं। अगर आप भूलकर इसे दक्षिण दिशा में लगाते है तो मान्यताओं के अनुसार इससे घर के बड़े बुजुर्ग या जो घर चलते हैं उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
अगर आप घर में तस्वीरों वाला कैलेंडर लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि कैलेंडर पर तस्वीर सकारात्मकता का संदेश देने वाली ही हो। कभी भी जानवर, दुखी चेहरे या नकारात्मक तस्वीरों वाले कैलेंडर नहीं लगाने चाहिए। नकारात्मक तस्वीर वाला कैलेंडर लगाने से आपके जीवन में केवल नकारात्मक ही रहती है। इसलिए भूल कर भी ऐसा कैलेंडर ना लगाएं। और इस नए साल को और ज्यादा खास बनाने के लिए बताई गई हर एक बातों का ध्यान रखें।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




