नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।9June 2024। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो आपके साथ-साथ आपके घर परिवार में कभी सुख समृद्धि की प्राप्ति नहीं हो सकती। क्योंकि वास्तु दोष आपके घर और बिजनेस में इस तरह फैलता है कि उसे पूरी तरह से बर्बाद कर देता है। इसीलिए वास्तु शास्त्र में इसको दूर करने के लिए कई तरीके बताए गए हैं। जिनका पालन करके आप इन्हें अपने घर से दूर भगा सकते हैं।
इन उपायों से करें वास्तु दोष दूर
घर में ना रखें पुराना सामान
अगर आपके घर में बहुत ज्यादा पुराना सामान इधर-उधर फेंका है तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें। क्योंकि घर में ऐसे सामान के रहने पर नकारात्मकता आती है और घर में वास्तु दोष लग जाता है। जिसके कारण आपकी सफलता में बाधा उत्पन्न होने लगती है। और आपका बना बनाया काम भी खराब हो जाता है।
घर में गेट पर लगाएं तस्वीर
घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए आप अपने घर के में गेट पर भगवान गणेश की तस्वीर या स्टीकर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप वहां ओम भी बनवा सकते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता रहेगी और वास्तु दोष दूर हो जाएगा। और आप अपने जीवन में आगे बढ़ने लगेंगे और आपको चारों तरफ से मुनाफा होगा।
घर में बनाए रखें शांति
घर में शांति बनाए रखनी चाहिए। अगर आपके घर में लगातार चल ही लड़ाई झगड़े होते आ रहे हैं तब वहां नकारात्मकता फैल जाती है। जिसके कारण वास्तु दोष लग जाता है। इसीलिए आपको घर में शांति बना कर रखना चाहिए ताकि वास्तु दोष ज्यादा ना बढ़ सकें।
कपूर
घर से नकारात्मकता या फिर वास्तु दोष दूर भगाने के लिए आपको सुबह-शाम घर में कपूर जलाकर पूरे घर में दिखना चाहिए। ऐसा करने से घर की सारी बुरी एनर्जी दूर हो जाती है और घर में शुद्धता रहती है। जिसके कारण देवी देवता का घर में आगमन होता है और देवी देवता जिस घर में आते हैं उसे घर में वास्तु दोष काफी दूर रहता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





