back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: शमी का पौधा करेगा सभी बाधाओं का नाश, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Shami plant: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा बहुत प्रभावशाली है और इसका पूजन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मकता दूर होती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क 22 February 2024: वास्तु के अनुसार ऐसे कई सारे पेड़ पौधे हैं जिन्हें घर में या घर के आसपास लगाने से सुख शांति मिलती है। वास्तु के अनुसार शमी का पौधा काफी शुभ माना जाता है जैसे तुलसी के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है वैसे ही शमी के पौधे में भगवान शनि देव वास करते हैं। लेकिन अगर आप घर में शमी का पौध लगा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

शमी का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा कभी भी घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए, बल्कि इसे बालकनी या छत पर रखना शुभ होता है। इसे दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है, और शमी के पौधे को सीधी धूप से बचाएं। शनिवार को इसे पूजन करना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसका संबंध सीधा शनिदेव से है।

शमी के पौधे में भगवान का वास होता है। इसीलिए उसके आसपास साफ सफाई का बिल्कुल ध्यान रखें। ऐसी कोई भी गंदी चीज पौधे के आसपास ना रखें क्योंकि ऐसा करने से भगवान क्रोधित होते है।

शनि देव के साथ इन देवताओं को भी चढ़ाया जाता है शमी

हिंदू धर्म में शमी के पत्तों का इस्तेमाल भगवान शनि देव की पूजा में किया जाता है। उसके साथ ही भगवान शिव और माता दुर्गा और गणेश भगवान की पूजा करते समय शमी का उपयोग होता है।जिससे वह प्रसन्न होते हैं। शनिवार को शमी के पौधे का पूजन करना शुभ माना जाता है, जिससे घर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵