नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 21 May 2024। नरसिंह जयंती (Narasimha Jayanti) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाई जाती है। कहते हैं आज के दिन जो भक्त नरसिंह भगवान की सच्चे मन से पूजा अर्चना करते हैं उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है। लेकिन क्या आपको पता है वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी सामग्रियां है। जिन्हें चढ़ाकर आप भगवान को जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान को चढ़ाएं ये सामग्री
मोर का पंख
अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है या फिर आप कई दिनों से नकारात्मकता से जूझ रहे हैं और आपके जीवन में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है। तब आप आज के दिन मंदिर जाकर नरसिंह भगवान को मोर का पंख अर्पित कर सकते हैं ऐसा करने से भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके ऊपर चल रहे काल सर्प दो स की भी बाधा कट जाएगी।
चंदन का लेप
अगर कई दिनों से आप बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। तब आपको आज के दिन नरसिंह भगवान को चंदन का लेप लगाना चाहिए और वही ले जाकर बीमार व्यक्ति को लगा दें ऐसा करने से उसकी बीमारी जल्दी ही ठीक हो जाती है और वह एकदम स्वस्थ हो जाता हैं। साथ ही उसके ऊपर भगवान की कृपा भी बनी रहती है।
कच्चा दूध
लगातार प्रयासों के बाद भी अगर आपका काम नहीं बन रहा है या फिर आपका कोई दुश्मन जो इस कर को करने में बाधा डाल रहा है तब आप भगवान को कच्चा दूध अर्पित करें ऐसा करने से भगवान की कृपा आप पर बनी रहती है। और आपका रुका हुआ कार्य पूरा होता है।
केसर
आज नरसिंह जयंती के दिन आप भगवान को केसर अर्पित करें और दूसरे दिन यही केसर पैसों की जगह तिजोरी अथवा अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से आपके घर में चल रही पैसों की तंगी खत्म हो जाती है और आप पर लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




